फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will woo your heart the day Shyam Pyare comes home...

Panipat News: दिल से रिझाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Will woo your heart the day Shyam Pyare comes home...
समालखा। श्रीश्याम बाबा सेवा मंडल के तत्वावधान में श्याम बाबा का विशाल दरबार नई अनाज मंडी में लगाया गया। यहां बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर दरबार का शुभारंभ किया गया। श्याम बाबा सेवा मंडल ने सभी भक्तों को चंदन तिलक लगाया। इस दौरान नंदकिशोर शर्मा (नंदू) ने अपने भजनों से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

नंदू ने श्याम ऐसी कृपा बरसा दे, हारे का सहारा है बाबा श्याम प्यारा है, दिल से रिझाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे, रात बाबा आज थाणे आनो है आदि भजनों से समा बांध दिया। इस दौरान रवि शर्मा, मोहित गोयल व सतीश शर्मा ने भी बाबा के मधुर भजनों की प्रस्तुति की। कथा वाचक आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी श्री शाम फाल्गुन उत्सव में पहुंचे। प्रेमियों का उत्साह इतना जबरदस्त था की पूरा शहर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। महिला, बच्चे और श्याम बाबा सेवा मंडल के सदस्यों के अपार जनसमूह ने बाबा के विशाल दरबार में झूम कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रधान सत्यवीर गुप्ता, प्रदीप बंसल, कृष्ण बंसल, नवीन बंसल, नंदकिशोर सिंघल, विपिन गोयल, संदीप गुप्ता, विनोद बंसल, अशोक जैन व रमन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed