फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will show Vansh and Dhairy Khelo India

खेलो इंडिया में वंश व धैर्य दिखाएंगे दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Will show Vansh and Dhairy Khelo India
पानीपत। फरीदाबाद में आयोजित हुए खेलो इंडिया ट्रायल में बुधवार को पानीपत के दो खिलाड़ियों ने तैराकी में तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी जगह बनाई है। लतीफ गार्डन के पास रहने वाले वंश पन्नू ने 50 मीटर ,100 मीटर व 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी में गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद उनका खेलो इंडिया के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

वंश पन्नू ने केवल 16 साल की उम्र में ही 10 से ज्यादा स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। खेलो हरियाणा में भी वंश पन्नू ने तैराकी में दो स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं दूसरे खिलाड़ी धैर्य प्रताप सिंह ने 50 मीटर,100 मीटर व 200 मीटर बैक स्ट्रोक तैराकी में स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया गेम्स में अपनी जगह बनाई। धैर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वह अब दो महीने तक अपने खेल को और निखारने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

दोनो खिलाड़ी को कोच राजेश दहिया ट्रेनिंग दे रहे थे। दोनों खिलाड़ी खेलो इंडिया को फोकस करते हुए बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में ही अगले दो महीने खेलो इंडिया के लिए तैयारी करेंगे। कोच राजेश दहिया ने बताया कि दोनो सुबह शाम 3 से 4 घंटे तैराकी की तैयारी करते थे। इसकी बदौलत उनका मेडल आया और अब वह पानीपत का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed