{"_id":"67c75f0f1f24ca92b60197ea","slug":"will-show-skill-in-youth-parliament-panipat-news-c-18-1-knl1004-595086-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवा संसद में दिखाएंगे काैशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवा संसद में दिखाएंगे काैशल
Wed, 05 Mar 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में पानीपत व सोनीपत का जिला स्तरीय युवा संसद 2025 का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा संसद का आयोजन देश के 256 और प्रदेश के आठ जिलों में होगा। इनमें पानीपत और सोनीपत जिलों की जिम्मेदारी सनातन धर्म कॉलेज को मिली है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद 2025 की थीम एक राष्ट्र एक चुनाव विकसित भारत के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा है। युवा संसद में पानीपत और सोनीपत जिले से 18 से 25 वर्ष की आयु का कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकता है। इसके लिए नौ मार्च तक पंजीकरण कराया जा सकता है। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों का मूल्यांकन एक निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। प्रतिभागियों को सामग्री की गुणवत्ता, प्रस्तुति कौशल, तर्क क्षमता और समस्या समाधान कौशल जैसे मापदंडों पर आंका जाएगा।
जिला स्तर पर 150 प्रतिभागी चयनित किए जाएंगे। इसके 10 विजेताओं को राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। फिर राज्य के तीन टॉप विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। विजेताओं को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्राचार्य ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद 2025 का आयोजन युवाओं को नीति-निर्माण, शासन और राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। युवा संसद में शिक्षा सुधार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन, वैश्विक नेतृत्व और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में युवाओं को अपने विचार व्यक्त करने, राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और नवाचार पूर्ण समाधान प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश गर्ग ने कहा कि युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और नीति-निर्माण में शामिल करना है।