फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will not give permit again and again

बार-बार नहीं देंगे परमिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Will not give permit again and again
पानीपत। असंध रोड पर पिछले काफी समय से सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। 31 मार्च तक काम पूरा होना था, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इस वजह से ठेकेदार सड़क चौड़ीकरण के लिए आए दिन शट डाउन का परमिट मांग रहा है। बिजली निगम ने सख्त शब्दों में कहा है कि ठेकेदार काम को जल्द पूरा करे, बार-बार परमिट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसई एसएस ढुल ने अधिकारियों एवं ठेकेदार के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने ठेकेदार को जल्द लाइन शिफ्टिंग के काम को पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर काम करना चाहिए था, अब बार-बार परमिट नहीं दिया जाएगा। एसई ने कहा कि बार बार बिजली कटौती से असंध रोड और मॉडल टाउन के आसपास के लोगों को परेशानी होती है। विभागीय अधिकारी के मुताबिक असंध रोड पर रेलवे फ्लाईओवर से लेकर नहर तक चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

उक्त काम पीडब्लूडी की तरफ से कराया जा रहा है। ऐसे में बिजली की लाइन शिफ्टिंग को लेकर भी पीडब्ल्यूडी की ओर से सचिन इलेक्ट्रिकल को काम दिया है। लाइन शिफ्टिंग का यह काम 31 मार्च तक पूरा होना था। आधा अप्रैल बीतने को है, अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। एसई और सब अर्बन डिविजन के एक्सईएन एचएस धीमान ठेकेदार के धीमे काम पर नाराजगी दिखाई। गोहाना रोड पर भी लाइन शिफ्टिंग के काम को तेजी से करने की बात कहीं। ठेकेदार ने एसई व एक्सईएन को ज्यादा लेबर लगा जल्द काम को पूरा कराने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का ध्यान रखते हुए ही दिया जाएगा परमिट- ढुल
काम में लगातार देरी ठेकेदार कर रहा हैं, जिससे जिले वासी परेशान हो रहे हैं। 31 मार्च तक पूरे होने वाले काम के लिए अप्रैल में परमिट मांगा गया, जिसे दे दिया, लेकिन बार बार परमिट नहीं दिया जाएगा। ठेकेदार कोएक से दो दिन में काम पूरा करवा लेना चाहिए।
- एसएस ढुल, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed