फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will I also go to jail like Chautala: Manohar

क्या मैं भी चौटाला की तरह जेल चला जाऊं : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Will I also go to jail like Chautala: Manohar
पानीपत। प्रदेश में बेरोजगारी के बढ़ते आकड़ों के बीच आम लोगों के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं की चिंता भी अब सामने आने लगी है। रविवार को पानीपत के पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई। कई कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर सीएम की मौजूदगी में हूटिंग शुरू कर दी। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थिति को संभाला। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि क्या मैं भी चौटाला की तरह जेल में चला जाऊं।
विज्ञापन

प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। साथ ही सरकार की उपलब्धियों संग जनता के बीच जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले सिफारिश से नौकरी मिलती थी। योग्य युवकों को नौकरी से बाहर होना पड़ता था, लेकिन अब गांवों का वातावरण बदला है। योग्य युवाओं को नौकरी मिल रही है और लोग भी इस बात को मान रहे हैं। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हूटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह करीब 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से सेवा साधना केंद्र पहुंचे थे। यहां राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, करनाल सांसद संजय भाटिया, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज और जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। वे यहां करीब डेढ़ बजे तक रहे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में एक बैठक में उन्हें शामिल होना था। उन्होंने सायंकालीन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कार्यशाला साझा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed