{"_id":"649f42135ebdf479d40c3125","slug":"will-honor-100-students-and-50-teachers-who-won-the-summer-hero-challenge-panipat-news-c-244-1-sknl1016-1684-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समर हीरो चैलेंज जीतने वाले 100 विद्यार्थियों और 50 शिक्षकों का करेंगे सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समर हीरो चैलेंज जीतने वाले 100 विद्यार्थियों और 50 शिक्षकों का करेंगे सम्मान
विज्ञापन
पानीपत। ई-अधिगम के तहत ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में टैबलेट को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को चैलेंज दिया गया था। इस चैलेंज को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को समर पाल हीरो विद्यार्थी और शिक्षक को समर पाल हीरो शिक्षक का खिताब मिलेगा। समर पाल हीरो चैलेंज में जिले के करीब 325 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
गर्मी की छुट्टियों का शुक्रवार को अंतिम दिन रहा। शनिवार एक अप्रैल से स्कूल खुल जाएंगे। शनिवार को ही इसका परिणाम जारी होने की संभावना है। आखिरी सप्ताह में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को ज्यादा प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया के नेतृत्व में सभी बीईओ की बैठक भी ली है। बता दें कि शिक्षा को डिजिटाइल करने व सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट वितरित किए गए हैं। विद्यार्थियों व अध्यापकों में टैबलेट का प्रयोग व उस पर काम करने की रूचि पैदा करने के लिए योजना बनाई है। योजना के तहत टैबलेट पर पीएएल सॉफ्टवेयर में काम करने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। विभाग ने इसकी शुरुआत ग्रीष्मावकाश शुरू होने के साथ की थी।
टैबलेट में पाल (पर्सनलाइज्ड अडेप्टिव लर्निंग) एप है। इसमें वन स्कूल पाल एप्लीकेशन एप है। इस एप के जरिए ही शिक्षकों को विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह, प्रति विषय दो गृह कार्य आवंटित करने थे और विद्यार्थी प्रति सप्ताह, प्रति विषय एक गृह कार्य का प्रयास करना था। स्कूलों में यह कार्य जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र दत्त की देखरेख में चलाया गया।
विज्ञापन
जिला गणित विशेषज्ञ डाॅ. देवेंद्र दत्त ने बताया कि समर हीरो चैलेंज ग्रीष्मावकाश की समाप्ति के साथ संपन्न हो गया। इस चुनौती के अंतर्गत विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच से 30 जून तक वन स्कूल पाल एप्लीकेशन पर पढ़ाई को लेकर कार्य करना था। प्रति सप्ताह एक केंद्रित अभ्यास प्रश्नोत्तरी (आवश्यक विषयों के लिए) का प्रयास किया जाना था। शीर्ष 100 विद्यार्थियों और शीर्ष 50 शिक्षकों का चयन निदेशालय स्तर पर किया जाएगा। चयनित शिक्षकों व विद्यार्थियों का सम्मान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिए जाने की संभावना है।
वर्जन-
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया बेहतर कार्य
छुट्टियों में टैबलेट को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को समर हीरो चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने वाले विद्यार्थी व शिक्षक सम्मानित होंगे। इस चैलेंज को लेकर सभी बीईओ की मीटिंग ली गई है। जिन विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बेहतर कार्य किया है, उनका परिणाम शनिवार एक जुलाई को जारी होने की संभावना है।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।