फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will give a warm welcome to Navdeep in the village

Panipat News: नवदीप का गांव में करेंगे जोरदार स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Will give a warm welcome to Navdeep in the village
इसराना (पानीपत)। पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता पानीपत के बुआना लाखू गांव निवासी नवदीप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग तरीके से मुलाकात की। नवदीप के भाई मनदीप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात अच्छी रही। वे नवदीप का गांव में जोरदार स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने नीचे फर्श पर बैठकर उनसे बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब लग रहा है न तुम बड़े हो। इस पर नवदीप के खुशी के पलों का कोई ठिकाना नहीं रहा। उल्लेखनीय है कि नवदीप मलिक का कद करीब चार फीट का है। नवदीप सिंह ने पेरिस पैरालंपिक की एफ-41 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है। वे दो दिन पहले पेरिस से दिल्ली आए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोल्डन ब्वॉय नवदीप सिंह की इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल नवदीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक कैप लेकर आए थे। वे खुद ही पीएम को कैप पहनाना चाहते थे। उनके मन में बड़ा सवाल था कि वे छोटे कद के हैं और पीएम का कद लंबा है। ऐसे में वे पीएम को कैप कैसे पहनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मन के भाव को समझा और फर्श पर बैठे गए। नवदीप कुछ समझते इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि देखो लग रहा है न तुम मुझसे बड़े (लंबाई में) हो। नवदीप ने उन्हें कैप पहनाई। नवदीप सिंह ने अपने थ्रोइंग आर्म पर ऑटोग्राफ भी दिया। नवदीप के भाई मनदीप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात अच्छी रही। वे नवदीप का गांव में जोरदार स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवदीप ने पेरिस पैरालंपिक-2024 में एफ41 कैटेगरी में 47.32 मीटर का थ्रो फेंका था। उनको रजत पदक मिला था। जबकि इरान के सादेघ ने 47.64 मीटर दूर भाला फेंका था। उन्हें नियम तोड़ने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके चलते नवदीप सिंह को स्वर्ण पदक मिला। नवदीप टोक्यो पैरालंपिक में चौथे स्थान पर रहे थे। वे भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर काफी खुश नजर आ रहे थे। इसके साथ जश्न में उनके चेहरे पर कुछ गुस्सा भी नजर आ रहा था। पीएम मोदी ने उनके इस गुस्से के बारे में बात की और कहा अपना वीडियो देखा, सब लोग डरते हैं। यह सुनते ही नवदीप सिंह भी हंसने लगे। उन्होंने कहा कि जोश-जोश में ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed