{"_id":"66947382071699f9280f79e7","slug":"will-get-relief-from-tripping-corporation-will-install-additional-transformer-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121105-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रिपिंग से मिलेगी राहत, निगम लगाएगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रिपिंग से मिलेगी राहत, निगम लगाएगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम ओवरलोड पावर हाउस और ट्रांसफार्मरों को संजीवनी देगा। निगम लोड शिफ्ट करने के साथ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाएगा। इसके लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके साथ ही जिला सचिवालय और सेक्टर-13-17 स्थित 33केवी को सेक्टर-18 पावर हाउस से जोड़ने की तैयारी है। इससे पहले यह चंदौली पावर हाउस से जुड़े हुए थे। यहां लाइन की लंबाई करीब पांच किलोमीटर थी। जिसके चलते ट्रिपिंग होने का डर बना रहता था।
उल्लेखनीय है कि धान के सीजन में बिजली की मांग बढ़ गई है। ऐसे में खपत भी बढ़ गई है। ऐसे में लाइनों की ट्रिपिंग भी बढ़ गई है। बिजली निगम ने ट्रिपिंग को खत्म करने की तैयारी कर दी है। 33केवी सब स्टेशन 13-17 को अब केवी पावर हाउस चंदौली से सप्लाई मिलती थी। यह लाइन करीब पांच किलोमीटर लंबी है। इसे अब सेक्टर-18 स्थित पावर हाउस से जोड़ा जाएगा। इससे चंदौली पावर हाउस की ओवरलोडिंग खत्म होगी। इससे लाइन की लंबाई पांंच से घटकर एक किलोमीटर रह जाएगी। बिजली निगम ने इसका वर्क ऑर्डर कर दिया है। इस पर करीब 1.24 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। इसी के साथ 33 जिला सचिवालय की आपूर्ति 132 केवी सब स्टेशन काबड़ी से की जाती है। इससे बार-बार ब्रेकडाउन व ट्रिपिंग होती है। अब इसकी सप्लाई सेक्टर-18 पावर हाउस से जोड़ी जाएगी।
33केवी नारायणा सब स्टेशन को 132केवी नौल्था से सप्लाई मिलेगी। इसकी सप्लाई अब 400केवी बीबीएमबी से मिल रही है। यह लाइन काफी लंबी है। 400 केवी बीबीएमबी में भी ओवरलोडिंग की समस्या है।
विज्ञापन
बॉक्स
दो ट्रांसफार्मर 10-10एमवीए के रखे जाएंगे
33केवी सब स्टेयान अलुपुर नैन में एक ही 10एमवीए का ट्रांसफार्मर है। लोड बढ़ने के कारण अब 10 एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इससे गांवों के साथ खेतों की भी बिजली सप्लाई दी जाएगी। इस पर 76.60 लाख की लागत आएगी। हाट ट्रांसफार्मर 33केवी सब स्टेशन गढ़ सरनाई में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। यह बैकअप देगा। इसे सब स्टेशन में नो लोड पर एडजस्ट किया जाएगा। किसी पावर हाउस में तकनीकी खराबी आने पर यहां से सप्लाई दी जाएगी। इस पर करीब तीन लाख रुपये का बजट खर्च होगा। 33केवी सब स्टेशन बरसत रोड में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। अब यहां साढ़े 12 एमवीए का एक पावर ट्रांसफार्मर लगा है। इस काफी लोड है। अब 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इस पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये खर्च आएगा।
वर्जन :
खत्म होगी ओवरलोड की समस्या
ओवरलोड सब स्टेशन को दूसरे पावर हाउस से जोड़ा जाएगा। इसके साथ कई ट्रांसफार्मर भी अतिरिक्त रखे जाएंगे। इससे ओवरलोड की समस्या भी खत्म होगी।
आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिवीजन।