फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife went to factory after fight, husband hanged himself

Panipat News: पत्नी झगड़ा कर फैक्टरी गई, पति ने फंदा लगाकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Wife went to factory after fight, husband hanged himself
पानीपत। गांधी कॉलोनी में एक मजदूर ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। प्रवासी युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर फैक्टरी में चली गई। जब वो शाम को घर आई तो उसने पति को फंदे पर लटका देखा। उसने खुद शव को फंदे से उतारकर सेक्टर 29 थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया और उसके परिजनों को बिहार में सूचित किया। वीरवार को उसके परिजन आएंगे। फिर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 29 पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर हिमांशु कुमार ने बताया कि मिलन कुमार (30) मूल रूप से बिहार के बेगुसराय जिले के गांव मुंझौल का रहने वाला था। वो पांच साल से पानीपत की गांधी कॉलोनी में किराये पर रहता था। वो दो बच्चों का पिता था। उसकी पत्नी प्रेम देवी पास ही एक फैक्टरी में सिलाई का काम करती है। बुधवार को मिलन का उसकी पत्नी प्रेम देवी के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद वो दोनों बच्चों को लेकर अपनी फैक्टरी में चली गई। जब वो साढ़े बजे अपने कमरे पर आई तो उसे कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला तो मिलन का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उसने चाकू से फंदे को काटा और शव को फंदे से उतारकर पड़ोसियों को इस बारे में बताया। फिर उनको इस घटना की सूचना मिली थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed