{"_id":"66da5d53871a91654d056e46","slug":"wife-said-there-is-no-money-to-come-to-panipat-cremate-her-husbands-body-there-panipat-news-c-244-1-pnp1003-123830-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी बोली पानीपत के आने के पैसे नहीं, पति के शव का वहीं कर दो संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी बोली पानीपत के आने के पैसे नहीं, पति के शव का वहीं कर दो संस्कार
विज्ञापन
पानीपत। छह दिन पहले महराना गांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले पश्चिमी बंगाल के गोदावरी के जिले के कार्तिक के शव का छह दिन बाद असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया है। उसके शव का अंतिम संस्कार कार्तिक की पत्नी सना के आग्रह पर यहां किया गया है।
उसकी पत्नी ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को पत्र भेजकर कहा था कि वह उसके पास पश्चिमी बंगाल से यहां आने के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए उनकी सहमति से कार्तिक के शव का पानीपत में अंतिम संस्कार किया जाए। जन सेवा दल के सदस्यों ने वीरवार को शव का अंतिम संस्कार किया। वीडियो कॉल कर अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया उसकी पत्नी को दिखाई गई। सना अपनी 16 साल की बेटी को लेकर कार्तिक से अलग अपने मायके में पश्चिमी बंगाल में रह रही है।
विदित है कि शनिवार को महराना गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इनमें दामाद व ससुर भी शामिल थे। इन दोनों के शवों को इनके परिजन बिहार में ले गए थे। कार्तिक का शव उसके परिजनों के इंतजार में पानीपत जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में ही रखा था।