{"_id":"674b7ce6ff4b164e4e0cacf4","slug":"wife-got-her-husband-killed-with-the-help-of-her-lover-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1004-128306-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी ने प्रेमी से मिल करवाई थी पति की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी ने प्रेमी से मिल करवाई थी पति की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की सीआईए वन टीम ने ई रिक्शा चालक की हत्या की वारदात का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार देर शाम दबिश देकर हत्या के आरोपी को सनौली बाईपास पर रिशपुर से काबू किया है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी रिशपुर के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसका मृतक रविन की पत्नी पिंकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविन शराब पीकर हर रोज पिंकी के साथ मारपीट करता था। वह दोनों रिलेशनशिप में रहना चाहते थे। पति रविन दोनों के बीच बाधा बन रहा था। बीच से हटाने के लिए दोनों ने रविन की हत्या की साजिश रची। पिंकी ने हत्या के लिए उसको एक चाकू दिया।
साजिश के तहत 27 नवंबर को देर शाम आरोपी दीपक ने रविन को फोन कर शराब पार्टी देने की बात कहकर रिसालू रोड पर हैंडफैब फैक्टरी के सामने खाली जगह में बुलाया। आरोपी दीपक अंग्रेजी शराब लाया था। रविन ई रिक्शा लेकर वहां पहुंचा। दोनों शराब पीने लगे। आरोपी दीपक ने रविन को नशा होने पर चाकू निकालकर रविन की गर्दन पर तीन चार वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पिंकी को फोन कर हत्या की सूचना दी। पिंकी ने कहा वह अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाएगी जिससे उन दोनों पर किसी को शक न हो।
विज्ञापन
गहनता से पूछताछ करने और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए पुलिस ने शनिवार को आरोपी दीपक को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
ये था मामला:
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में पिंकी पत्नी रवीन चौधरी निवासी खगरीया बिहार हाल निवासी नलवा कॉलोनी ने पुलिस को बताया था कि उसके पति के पास खुद की ई रिक्शा है। रवीन ई-रिक्शा को शहर में सवारियों में चलाता है। 27 नवंबर सुबह रवीन ई रिक्शा लेकर काम पर गया था। देर शाम तक रवीन वापस घर नहीं लौटा तो वह पड़ोसी मोनू के पास गई और उसको रवीन के न लौटने बारे बताया।
मोनू ने उसको बताया रवीन का उसके पास फोन आया था और बोल रहा था कि हैंडफैब फैक्टरी के पास उसके दोस्त की बाइक की चाबी गुम हो गई है जो मिल नहीं रही। सुबह तक भी घर नहीं आया तो वह मोनू के साथ पति की तलाश में रिसालू रोड पर कृष्णा गार्डन के पास पहुंची। जहां हैंड फैब फैक्ट्री के सामने खाली जगह में रवीन की ई रिक्शा खड़ी दिखाई दी। ई रिक्शा के पास जाकर देखा पति रवीन जमीन पर पड़ा था और गला कटा हुआ था। वहां काफी मात्रा में खून पड़ा था। अज्ञात युवक ने तेजधार हथियार से उसके पति रवीन की गला रेतकर हत्या की थी। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में पिंकी की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।