{"_id":"57c9cf464f1c1bd5352cb672","slug":"wife-died-shocked-of-his-husbands-death-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के सदमे में पत्नी की भी मौत, दोनों का साथ में दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के सदमे में पत्नी की भी मौत, दोनों का साथ में दाह संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल। गांव ऊंटला में पति की मौत के शौक में डूबी पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी की मौत का कारण सदमा बताया जा रहा है। दोनों की मौत की सूचना पर डीएसपी मतलौडा मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस के सामने शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शनिवार को दोनों का दाह संस्कार किया जाएगा।
थाना मतलौडा के अंतर्गत गांव ऊंटला में किराये पर रहने वाले यूपी के कन्नौज जिले के राजेंद्र (48) की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। राजेंद्र की मौत होने के गम में डूबी पत्नी रजनी (45) की भी अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से गांव में ही मकदूल के मकान में किराए पर रहते थे। दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।
उनके एक लड़का और लड़की है। शुक्रवार को राजेंद्र की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। पति की मौत से सदमे में आई रजनी की भी अचानक मौत हो गई। दोनों की मौत होने की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मतलौडा थाना डीएसपी बली सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने दोनों की प्राकृतिक मौत होने की बात कही। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शनिवार को दोनों के शवों का दाह संस्कार किया जाएगा।