फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   23 Year old Youth Commits Suicide In Panipat Of Haryana

फेसबुक का प्रेम : विवाह के तीन माह बाद पत्नी ने छोड़ा, चार साल छोटे पति ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 17 Feb 2021 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2021 04:37 PM IST
सार

  • सोनीपत के युवक ने पानीपत में किराए के मकान में फंदा लगाकर दी जान
  • छह महीने फेसबुक पर चला था प्रेम प्रसंग, तीन महीने पहले की थी शादी

विज्ञापन
23 Year old Youth Commits Suicide In Panipat Of Haryana
मृतक प्रवीण की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद निवासी महिला ने अपने से चार साल छोटे सोनीपत निवासी 23 वर्षीय युवक से फेसबुक पर दोस्ती के बाद तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से उसने युवक से पांच लाख रुपये ऐंठे और जब पैसे खत्म हो गए तो छोड़कर चली गई। इससे आहत पति ने सोमवार को पानीपत में अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। ससुर की शिकायत पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है। 

विज्ञापन


सोनीपत के गांव धनाना निवासी जगबीर ने बताया कि दो बेटों और एक बेटी में प्रवीण (23) सबसे छोटा था। सोमवार शाम को पानीपत में प्रवीण के मकान मालिक ने बताया कि उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। उसके बेटे की जींद के दिवीपुर गांव निवासी मंजू से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। एक दिन मंजू को लेकर गांव धनाना आया और उन्हें बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। 
विज्ञापन


दोनों एक सप्ताह तक यहां रहे। फिर बहू ने प्रवीण को तंग करना शुरू कर दिया और कहने लगी कि उसे गांव में नहीं रहना है। बेटे ने घर से पांच लाख रुपये लिए और मंजू को लेकर पानीपत आ गया। तीन महीने से दोनों बरसत रोड पर किराए पर रहने लगे। प्रवीन के पास काम नहीं था। धीरे-धीरे पैसे खत्म होने लगे। मंजू प्रवीण पर घर से और अधिक पैसे लाने का दबाव बनाती रही और कहने लगी कि अगर पैसे नहीं लेकर आओगे तो वह छोड़कर चली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक की सूचना पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी मंजू के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

शादी के बाद पता चला कि दो बच्चों की मां थी मंजू 
प्रवीन को शादी के बाद पता चला कि मंजू पहले से दो बच्चों की मां है। जींद के दिवीपुर निवासी मंजू की शादी जींद के एक गांव में वर्ष 2012 में हुई थी। पति से झगड़े के बाद वह अपने पिता के पास दो बच्चों के साथ रह रही थी लेकिन दूसरी शादी से पहले उसने अपने दो बच्चे होने की बात नहीं बताई थी। 

वैलेंटाइन-डे पर पिता को कॉल कर कहा कि उनके बेटे को छोड़ रही हूं
प्रवीण के पिता ने बताया कि 14 फरवरी को मंजू ने उनके पास कॉल की। उसने कहा था कि वह प्रवीण को छोड़ रही है। इससे प्रवीण बहुत परेशान हो गया था। इसके बाद मंजू सोमवार को प्रवीण को छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद प्रवीण ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed