फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife and two children on to sell five million non-threatening

पांच लाख न देने पर पत्नी और दो बच्चों को बेचने की धमकी

Fri, 06 Jun 2014 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 06 Jun 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wife and two children on to sell five million non-threatening
मतलौडा के गांव नारा वासी अजीत संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता पत्नी व दो बच्चों की तलाश में भटक रहा है। आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही अन्यथा उसे अपना परिवार मिल जाता।
विज्ञापन


अजीत ने पत्रकारों से बताया कि पत्नी सुमन( 30) अपने दो पुत्रों दिलशाद (13) व साजिद (12) के साथ संदिग्ध हालत में 19 अप्रैल को दिन से लापता है।

दोनों बच्चे गांव के राजकीय स्कूल में छठी और सातवीं के विद्यार्थी है। 19 अप्रैल को घर में पत्नी व बच्चों के न होने की मां की सूचना पर दोपहर घर आया तो देखा की पत्नी और दोनों बच्चे घर से गायब थे।
विज्ञापन


घर के आंगन में पत्नी के बालों की चोटी कटी पड़ी थी और कैंची व मंगल सूत्र के धागे के मनिए बिखरे पडे़ थे। उसने तुरंत इसकी सूचना मतलौडा पुलिस को दे दी।

पुलिस ने मौका मुआयना भी किया था। घर के आंगन में चारपाई पर एक पत्र मिला जिसमें लिखा हुआ है कि मुझे बेवकूफ मत समझना और न ही तुम मेरा कुछ बिगाड़ सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख रुपये लेकर गोशाला के पीछे आ जाना वरना तुम बच्चों का कभी मुंह नहीं देख पाओगे। इन तीनों को बेच कर कीमत वसूल कर लूंगा।

पीड़ित अजीत ने एक युवक के खिलाफ उसके बच्चों का अपहरण करने की शिकायत दी लेकिन पुलिस ने उस शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बजाय खुद ही एक शिकायत लिखी।


जिसमें लिखा गया था कि उसकी पत्नी सुमन दोनों बच्चों को अपनी मर्जी से कहीं चली गई है। हो सकता है किसी ने अपने फायदे के लिए अपने पास रखा हो आदि लिखकर अनपढ़ अजीत के हस्ताक्षर करा लिए और मुकदमा दर्ज कर दिया गया। आरोप है कि अब वह थाने जाता है तो पुलिस सीधे मुंह बात नहीं करती बल्कि उल्टे उसे डांटकर भगा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed