फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Widow women become self-reliant by starting their own employment

अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनें विधवा महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Widow women become self-reliant by starting their own employment
विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला विकास निगम की ओर से योजना शुरू की गई है। योजना के तहत बैंक के माध्यम से तीन लाख रुपये तक ऋण लेकर विधवाएं अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि पानीपत में फिलहाल 50 विधवा महिलाओं को ऋण देकर रोजगार शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक और आयु 18 से 55 वर्ष है, वे इस योजना की पात्र होंगी। कुल ऋण का 10 प्रतिशत हिस्सा महिला को स्वयं वहन करना होगा। बाकी राशि बैंकों के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति महिला विकास निगम की ओर से सब्सिडी के रूप में की जाएगी। ब्याज की अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन

ये रोजगार शुरू कर सकती हैं महिलाएं
विधवा महिलाओं बुटीक, सिलाई-कढ़ाई, ई-रिक्शा, मसाला, आचार इकाई, खाद्य प्रसंस्करण, कैरी बैग का निर्माण, बेकरी, रेडीमेड गारमेंट्स, कंप्यूटर जॉब आदि का काम शुरू कर सकती हैं। कार्य शुरू करने से पहले उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला विकास निगम की योजना का लाभ लेकर स्वावलंबी बन सकती हैं। अपने कारोबार से उन्हें रोजगार की समस्या नहीं रहेगी।
-सुशील सारवान, उपयुक्त पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed