फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Whether the sugar mill is operational or not, farmers will go there with sugarcane

शुगर मिल चालू हो या नहीं, किसान गन्ना लेकर वहीं जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Whether the sugar mill is operational or not, farmers will go there with sugarcane
बापौली। नई शुगर मिल चालू न होने से जिले के गन्ना किसान परेशान हैं। शनिवार को गांव कुराड़ में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव डाहर में 27 फरवरी तक नई मिल शुरू हो या नहीं लेकिन किसान गन्ना वहीं लेकर जाएंगे। इसके पैसे देने की जिम्मेवारी शुगर मिल का निर्माण करने वाली कंपनी की होगी।
विज्ञापन

बैठक में किसान कृष्ण देशवाल ने कहा कि पुरानी मिल की क्षमता कम होने पर सरकार ने नई शुगर मिल गांव डाहर में बनानी शुरू की थी। इसका निर्माण कार्य उत्तम इंटरनेशनल प्रा. लि. कर रही है। तय समय पर निर्माण पूरा नहीं किया, जिससे किसानों को अपने गन्ने को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कंपनी व एमडी शुगर मिल से 14 जनवरी को हुई बैठक में किसानों की पांच सदस्यीय कमेटी को नई शुगर मिल 27 फरवरी को शुरू करने का लिखित में आश्वासन दिया गया है। इसे देखते हुए शनिवार की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 27 फरवरी को शुगर मिल शुरू हो या नहीं, किसान अपना गन्ना लेकर वहीं जाएंगे। कहा कि गन्ने के भुगतान की जिम्मेदारी नई शुगर मिल का निर्माण कर रही कंपनी व शुगर मिल के एमडी की होगी, ऐसा नहीं होने पर सरकार एक और किसान आंदोलन के लिए तैयार रहे। इस अवसर पर कृृष्ण देशवाल, देवेंद्र शर्मा, सुभाष देशवाल, महेंद्र देशवाल, राजू शर्मा, आजाद देशवाल, सत्यवान शर्मा व रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed