फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the treasury became empty, the corporation woke up for recovery

जब खजाना हुआ खाली तो रिकवरी के लिए जागा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
When the treasury became empty, the corporation woke up for recovery
पानीपत। नगर निगम कार्यालय पानीपत। - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम का खजाना खाली हो चुका है, इसे दोबारा भरने के लिए निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी को लेकर शहर में बिल बांटने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए निगम ने सिंपलेक्स कंपनी को टेंडर तक दिया है। कंपनी घर-घर जाकर बिल बांटने का काम कर रही है। वहीं, बड़े बकायदारों को बिल भरने का नोटिस तक दे रही है। जो मकान मालिक घर नहीं मिलते उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा दिया जाता है। निगम के माध्यम से एजेंसी अब तक हजारों बिल बांट चुकी है। वहीं, प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि ठीक करवाने के लिए निगम ने मूल्यांकन का काम याशी को ही दिया है। इसके लिए कंपनी के कर्मचारी निगम कार्यालय में ही बैठे हैं।
विज्ञापन

ये है शहर के टैक्स का ब्योरा-
नए सर्वे के मुताबिक शहर में निगम के सभी 26 वार्डों में 307 कॉलोनियों में कुल 1.43 लाख प्रॉपर्टी हैं। इनमें रिहायशी 45334, कामर्शियल 12027, औद्योगिक 3729, शैक्षणिक 1246, खाली प्लाट 31298, मिक्स यूज 48544 और स्पेशल कैटेगरी की 1505 प्रॉपर्टी शामिल हैं। इन सभी पर प्रॉपर्टी टैक्स, एरियर, फायर टैक्स और इसका एरिया मिलाने के बाद और कुल जोड़ में से 6.40 करोड़ की छूट देने के बाद कुल बकाया 267.68 करोड़ लक्ष्य रखा गया था। इन सभी में से मार्च 2021 से लेकर दिसंबर तक करीब साढ़े तीन करोड़ की ही रिकवरी हो पाई है।
विज्ञापन

दो एजेंसी लगाई, करेंगे टैक्स रिकवरी
प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी को लेकर निगम ने दो एजेंसी लगाई हैं। एक एजेंसी लोगों के बिल ठीक करेगी और दूसरी एजेंसी लोगों को टैक्स रिकवरी के नोटिस बांटेगी। वहीं, बकायदारों को नोटिस देने के बाद जल्द ही सीलिंग कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। निगम का ज्यादा से ज्यादा टैक्स वसूल करने का प्रयास रहेगा। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed