फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the team reached to drain the water, people got angry

पानी निकासी को पहुंची टीम तो भड़के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
When the team reached to drain the water, people got angry
निकासी की बदहाल व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग, साथ में मौजूद पुलिस - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर-26 में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। रविवार को यहां भाजपा नेताओं का एक कार्यक्रम था, जिसके लिए निगम टीम मोटर पंप, सफाई कर्मचारियों और जेसीबी लेकर गंदे पानी की निकासी करने पहुंच गई। यह देख लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा और उन्होंने काम बंद करवा दिया। लोगों ने कहा कि आज नेता खुद मौके पर देखेंगे कि रोज यहां के लोग कैसे गंदे पानी के बीच से गुजरते हैं। आज उन्हें भी यहीं से गुजरना होगा। लोगों के हंगामे की रिपोर्ट तुंरत भाजपा नेताओं को दी गई। इस पर नेताओं ने तुरंत प्रभाव से ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने से पुलिस फोर्स बुला ली और प्रदर्शनकारियों को हटाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया तो वे भड़क गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि अगर वे नहीं हटे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बढ़ गया और करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। चेतावनी के बावजूद प्रदर्शन करने वाले लोग मौके से नहीं हटे। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि भाजपा नेता ने पुलिस को फोन कर उन्हें कैसे भी हटाने के आदेश दिए थे। जिसे पुलिस ने मोबाइल का स्पीकर ऑन करके सभी के बीच में सुनाया था। इससे स्थानीय लोग भड़क गए।
विज्ञापन

इसके बाद निगम टीम, पुलिस के साथ लोग करीब एक घंटे तक उलझते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा कर शांत किया गया, इसके बावजबद भी लोग नहीं हटे। इसके बाद खुद विधायक महिपाल ढांडा ने मौके पर पहुंच लोगों को गंदे पानी की निकासी करवाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है असल समस्या
वार्ड नंबर-26 के सेक्टर-6 वाले रास्ते से लेकर रामस्वरूप चौक तक गंदा पानी भरा रहता है। इसकी निकासी को लेकर निगम ने कई बार नाले के निर्माण, रिपेयर व मेंटेनेंस तक के टेंडर लगाए हैं। इन पर करोड़ों रुपये खर्च भी किए गए, लेकिन लोगों को आरोप है कि घटिया क्वालिटी के मैटेरियल और बिना लेवल के बनाए इस नाले की वजह से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाई। करीब 10 महीने पहले वार्ड के लोगों ने करीब 15 दिन तक अनिश्चितकालीन धरना तक दिया था, लेकिन हालात नहीं सुधरे।
भाजपा के कार्यक्रम में इन नेताओं का आना था
परशुराम धर्मशाला में भाजपा का कार्यक्रम था। इसमें ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, मेयर अवनीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट, डिप्टी मेयर रविंद्र के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को आना था। जिस रास्ते पर धर्मशाला थी, इस मेन रास्ते पर दो फीट गंदा पानी भरा था।
10 कॉलोनियों के 60 हजार लोग हैं परेशान
वार्ड नंबर-26 के इस मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरने से इसके साथ लगते एरिया की करीब 10 कॉलोनियों के करीब 60 हजार लोग इस समस्या से परेशान हैं। इससे हरिनगर, सिद्धार्थ नगर, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, गंगा राम कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, बिल्लू कॉलोनी, देव नगर, पटवारी कॉलोनी, विजय नगर, लख्मी कॉलोनी, कालूपीर कॉलोनी और इनसे सटे आस-पास एरिया के हजारों लोगों पर फिर से जलभराव का संकट बन चुका है।
आंदोलन की दी चेतावनी
वार्ड नंबर-26 के लोगों समेत राष्ट्रीय युवा आवाज संघ से अधिवक्ता दीपक शर्मा और सुशील शर्मा ने सरकार और निगम प्रशासन को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर वार्ड के लोगों की गंदे पानी की निकासी का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे फिर से एक बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार, जनप्रतिनिधियों और निगम प्रशासन की होगी।
निगम की गलती, लोगों का गुस्सा जायज, करवाएं समाधान
लोगों के विरोध प्रदर्शन के बारे में पता चला। इसमें कोई शक नहीं है कि गलती नगर निगम की है। मेन सड़क पर गंदा पानी भरे रहने से लोगों को गुस्सा भी जायज है। असल में यहां का निकासी पानी मोटरपंप के जरिए दूसरे नाले में डाला जाता है। बिजली निगम ने मोटर पंप का कनेक्शन न होने की वजह से इसकी तार काट दी थी। जिससे मोटर पंप बंद हो गया। वहीं, कई दिन यहां ट्रांसफार्मर खराब रहने की वजह से मेन सड़क पर पानी भर गया। अब निगम के जरिए मोटर पंप के कनेक्शन करवाने के लिए आवेदन कर दिया गया है। किसी भी सूरत में लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम, पानीपत।

ग्रामीण विधायक ने गिनवाईं सरकार की उपलब्धियां
पानीपत। वार्ड नंबर-26 के अंतर्गत परशुराम धर्मशाल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने बैठक की। इस दौरान ग्रामीण विधानसभा के बबैल मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया था। इसमें ग्रामीण विधायक ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे में गिनवाया। इसके साथ उन्होंने गांव बिचपड़ी के भी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed