फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the mother evicted, in anger, the son set fire to the house, the goods were burnt to ashes.

मां ने बेदखल किया तो गुस्से में आकर बेटे ने मकान में लगाई आग, सामान जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
When the mother evicted, in anger, the son set fire to the house, the goods were burnt to ashes.
पानीपत। दीनानाथ कॉलोनी में एक युवक अपने ही परिवार का दुश्मन बन बैठा। मां ने बेटे को बेदखल किया तो गुस्से में आकर उसने मकान में आग लगा दी। मां और भाई किराए पर जाकर रहने लगे तो आरोपी वहां से भी उनका सामान चोरी कर बेच रहा है। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत किला थाने की पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीनानाथ कॉलोनी निवासी खुर्शीद ने बताया कि वह हरि सिंह चौक पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। उसके पिता मुस्तफा का देहांत हो चुका है। उसकी मां फामिदा ने भाई मुस्तकीम को करीब 20 दिन पहले बेदखल कर दिया था। गत पांच जनवरी को उसके जीजा को हार्ट अटैक आया था। इस कारण वह परिवार सहित उनके यहां चला गया था। जब वह वहां से वापस आया तो देखा कि उसके भाई मुस्तकीम ने घर का ताला तोड़कर घर में आग लगा दी। इससे सामान जल गए। विरोध करने पर वह उनकी जान का दुश्मन बन गया है। पहले भाई ने मारपीट की और उसके बाद उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। अंत में वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अब वह किराए पर रह रहे हैं। अब आरोपी भाई उनके घर से सामान चोरी कर बेच रहा है। आरोपी का कहना है कि उसे भी प्रापर्टी का हिस्सा चाहिए। वह भी अपने परिवार के साथ उनके मकान में रहेगा। कोई काम नहीं करेगा और उसका और परिवार का खर्च भी उन्हें ही उठाना होगा। जबकि, खुर्शीद का कहना है कि वह खुद मेहनत दूसरी करता है, इसलिए दो परिवारों का खर्च नहीं उठा सकता।
विज्ञापन

वर्जन
युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 436 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- इंस्पेक्टर हरिराम, तहसील कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed