फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the mother asked for the money back, she was killed by hitting her on the head with a brick

Panipat News: उधार दिए पैसे वापस मांगने पर सिर में ईंट मारकर की थी मां की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
When the mother asked for the money back, she was killed by hitting her on the head with a brick
समालखा। समालखा थाना क्षेत्र के पावटी गांव सिर में ईंट मारकर मां की हत्या करने के आरोपी बेटे कपिल को पुलिस ने समालखा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की। साथ ही बताया कि मकान बनाने के लिए उसने अपनी मां से पैसे उधार लिए थे। जिन्हें वह वापस मांग रही थी। जिस कारण उनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पावटी गांव के रामबीर ने समालखा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रामबीर का कहना था कि वह मूल रूप से शामली जिले के असदपुर जिडान गांव के रहने वाले हैं। 26 जून को देर शाम तीसरे नंबर का बेटा कपिल पत्नी रविता के साथ झगड़ा कर रहा था। वह उसकी पत्नी बिरमला व छोटा बेटा विकास समझाने के लिए गए तो कपिल ने उन तीनों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी थी। आरोपी ने मकान की छत पर चढ़कर ईंट फेंकना शुरू कर दिया था। जिसमें सिर में ईंट लगने से बिरमला की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी कपिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को समालखा पुलिस ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी मां बिरमला से पैसे उधार लेकर उनके साथ लगते प्लाट में नया मकान बनाया था। मां बिरमला ने उसको कहीं से ब्याज पर लाकर पैसे दिए थे। वह अब पैसे नहीं लौटा पा रहा था, पैसों को लेकर मां व भाइयों के साथ उसकी कहासुनी होने लगी थी। 26 जून की शाम को मां बिरमला के साथ उसकी पैसों को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। पिता रामबीर व भाई विकास मां का साथ देने लगे। इसी बीच उसने छत पर जाकर ईंटें बरसाना शुरू कर दिया। एक ईंट सीधी मां बिरमला के सिर लगी। ईंट लगते ही वह जमीन पर गिर गई। बाद में उसकी मौत हो गई। शनिवार को आरोपी कपिल को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर लेकर आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed