फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the committee president was interrupted to speak, he left the meeting

कमेटी प्रधान को बोलने पर टोका तो छोड़ी बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
When the committee president was interrupted to speak, he left the meeting
पानीपत। हाउस की बैठक छोड़कर बीच में ही बाहर आई वार्ड-1 पार्षद अनिता, वार्ड-8 पार्षद चंचल सहगल, वार्ड- - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर एक की पार्षद अनीता परूथी को नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स कमेटी का प्रधान बनाया गया है। उन्होंने शहर के लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे पर आवाज उठाई। जिस पर उन्हें बार-बार रोका टोका जाता रहा। इसके बाद पार्षद पति ने उनका पक्ष लेते हुए कहा कि कम से कम उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाए लेकिन उनको ये कहकर चुप करवा दिया गया कि बैठक में पार्षद पति को बोलने का हक नहीं है और उनसे बैठक तक छोड़ने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इसका विरोध वार्ड नंबर 15 की पार्षद सुमन छाबड़ा और वार्ड नंबर 8 की पार्षद चंचल सहगल ने किया और पार्षद अनीता परूथी का समर्थन करते हुए बैठक को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब पार्षद बैठक में अपने ही सदन में अपनी बात तक नहीं रख सकता तो ऐसी बैठक का क्या फायदा। विवाद इतना गहरा गया कि गुस्से में पार्षद पति विजय सहगल ने भरे सदन के बीच ये तक कह दिया कि मेयर और निगम अधिकारी शहर के बेचने में लगे हैं। विजय सहगल से पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बात तीनों मेयर और निगम अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कही थी।
विज्ञापन

इस पर मेयर अवनीत कौर ने कहा कि पार्षद अनीता परूथी अपने मुद्दे अच्छे से बता रही थी लेकिन उनके पति सुरेंद्र ने उनका माइक छीन कर खुद बात करनी चाही। इस पर उन्होंने पार्षद पति को टोका कि सदन की बैठक में केवल पार्षद को बोलने का अधिकार है। ये बात उन्हें नहीं खली और उन्होंने बैठक छोड़ दी लेकिन हमने उन्हें बैठक छोड़ने तक की बात नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब विजय जैन और पवन गोगलिया हो गए आमने सामने
सदन की बैठक में गोशाला के मुद्दे से लेकर विकास कार्यों और शहर की समस्याओं पर कई बार पार्षद पवन गोगलिया और विजय जैन आमने-सामने तक हो गए। चर्चा रही कि पार्षद पवन गोगलिया ने विजय जैन से कहा कि आप तो ग्रामीण विधायक बनने के सपने देख रहे हो। इसका विरोध विजय जैन ने करते हुए पवन से काफी देर तक बहस की।
मनोनीत पार्षद की एक न चली और सदन ने कर दिया प्रस्ताव पास
सदन की बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर ने रेलवे रोड का नाम भगवान महावीर मार्ग का नाम रखने प्रस्ताव रखा। इस पर मनोनीत पार्षद नरेंद्र सूरा ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब रेलवे रोड के प्रवेश द्वार पर ताऊ देवी लाल का नाम रखा हुआ है तो ये रोड भी उनके नाम से ही होना चाहिए। उनकी बात को दरकिनार करते हुए सदन ने रेलवे रोड के नाम को भगवान महावीर मार्ग रखने का प्रस्ताव पास कर दिया।

भाटिया ने टैक्स पर घेरे अधिकारी
पार्षद रविंद्र भाटिया ने प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे को लेकर निगम अधिकारियों को घेरा। उन्होंने पूछा कि शहर के लोगों को दस साल का टैक्स गलत बांट दिया गया है। अब ये ठीक कैसे होगा। इस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि अब वार्ड क्लर्क को ही मेकर बनाया जाएगा। जिससे ये संपत्ति कर में सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed