{"_id":"6578c6d5ea003b908200bf53","slug":"when-land-was-not-given-daughter-in-law-and-son-beat-up-parents-case-registered-panipat-news-c-244-1-pnp1004-10580-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जमीन नही दी तो बहू-बेटे ने मां-बाप को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जमीन नही दी तो बहू-बेटे ने मां-बाप को पीटा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मतलौडा। उरलाना कलां में जमीन नाम न करवाने से परेशान बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने माता पिता के साथ मारपीट कर दी। इससे मां चोट लगने से घायल हो गई। डायल 112 पर कॉल करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को नागरिक अस्पताल भिजवाया। मेडिकल करवाने के बाद मां ने अपने बेटे संदीप व पुत्रवधु रेखा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है।
घायल मां कृष्णा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति कृष्णलाल पूर्व सैनिक है। बेटा और पुत्रवधू घर की छोटी छोटी बातों को लेकर अकसर उनके साथ झगड़ा करते रहते थे। इसलिए बुजुर्ग दंपती पिछले 13 साल से उनके अलग रहा है। कृष्णा देवी ने बताया कि जमीन अपने नाम करवाने की बात को लेकर अब छह दिसंबर शाम 7 बजे उसका बेटा संदीप व पुत्रवधु रेखा पिता कृष्णलाल से मारपीट करने उसके घर आए तो उसने बीच बचाव किया। इसी बात को लेकर पुत्र व पुत्रवुध ने उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। उसने अपनी मां व पिता को धमकी दी कि अभी तो उनको पीटा है। अगर जमीन नाम नहीं करवाई तो जान से खत्म कर देगा और किसी झूठे केस में फंसा देगा। मां ने बताया कि वह उन्हें कभी देशी कट्टा तो कभी कुल्हाड़ी दिखा जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मां कृष्णा देवी की शिकायत पर बेटे संदीप व पुत्रवधु रेखा के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।