{"_id":"614253638ebc3eb6f1059923","slug":"when-interrupted-for-not-wearing-a-mask-the-woman-created-a-ruckus-panipat-news-knl83342124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं पहनने पर टोका तो महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क नहीं पहनने पर टोका तो महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। कोर्ट परिसर में आई महिला को मास्क नहीं लगाने पर टोकना डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया। आरोपी महिला ने पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवा देने की धमकी और उसे पीटा। उसने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
कोर्ट परिसर में डीएफएडी गेट पर तैनात पुलिसकर्मी रेणु ने शिकायत दी कि बुधवार की दोपहर 3:26 बजे करीब विद्यानंद कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय अफरोज पत्नी सलीम ने कोर्ट परिसर में प्रवेश किया। कोर्ट में बगैर मास्क किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा सकता है। महिला को मास्क लगाने के लिए कहा, लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी। महिला जबरन परिसर में लगी लिफ्ट के पास तक पहुंच गई। उसे कई बार मास्क लगाने के लिए कहा, जिस पर उसने मास्क लगाने से इनकार कर दिया। वह अड़ गई कि बगैर मास्क के ही अंदर जाएगी। इतने में उसने हंगामा शुरू कर दिया।
महिला ने पुलिसकर्मी से कहा कि उससे जो बनता हो कर ले, लेकिन मास्क नहीं पहनेगी। बिना मास्क अंदर जाने से रोका तो वह गालीगलौज करने लगी। इतने पर उसने मारपीट चालू कर दी। उसने कहा कि वह पुलिस से नहीं डरती, तेरी वर्दी उतरवा दूंगी। पुलिसकर्मी का आरोप है कि महिला ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अफरोज पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।