फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When he stopped him from stealing liquor, he beat the employee unconscious

Panipat News: शराब चोरी करने से रोका तो कर्मी को पीट पीट कर किया बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
When he stopped him from stealing liquor, he beat the employee unconscious
समालखा। चुलकाना गांव स्थित शराब की फैक्ट्री से शराब चोरी कर ले जा रहे कर्मियों को टोकने पर विवाद हो गया। इन कर्मियों ने फैक्ट्री के सिक्योरिटी इंचार्ज को पीट पीटकर बेहोश कर दिया। उसको गंभीर हालत में पानीपत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इन आरोपियों ने रात को सिक्योरिटी गार्ड के कमरे पर जाकर भी हंगामा किया और फैक्ट्री के गेट पर पत्थरबाजी की। फैक्ट्री के मालिक ने इसकी शिकायत समालखा पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। इनकी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा आर्गेनिक्स की प्रथम ईकाई के मालिक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चुलकाना गांव का राजपाल फैक्ट्री के बोटलिंग ईकाई में काम करता था। वह शनिवार शाम साढ़े छह बजे फैक्ट्री से बाहर जा रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास शराब की दो बोतल मिली। यहां कर्मचारी विनय कुमार ने उससे यह बोतल ले ली। राजपाल को फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया। जब विनय फैक्ट्री से बाहर निकला तो राजपाल ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत होकर गिर गया। साथी कर्मचारी विनय को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। इसके बाद आरोपी रात को उनके सिक्योरिटी गार्ड के समालखा स्थित घर भी गए। वहां भी उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। रात को 11 बजे इन्होंने फैक्ट्री के बाहर आकर गेट पर पत्थरबाजी की। इससे फैक्ट्री के श्रमिकों में भय बना हुआ है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed