फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When even SP DC did not listen to the helpless elderly, CM registered a case

Panipat News: जब एसपी डीसी ने भी लाचार बुजुर्ग की नहीं सुनी तो सीएम ने कराया मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
When even SP DC did not listen to the helpless elderly, CM registered a case
- पानीपत। अपने ही बेटे और पुत्रवधू की प्रताड़ना के शिकार करीब 75 साल के बुजुर्ग की जब किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने मदद नहीं की तो बुजुर्ग सीएम आवास पर पहुंच गया। बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को आपबीती सुनाई। अब सीएम के निर्देश पर पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अपनों की प्रताड़ना से हार चुके बुजुर्ग ने प्रशासनिक अधिकारियों से ये तक गुहार लगाई थी कि अगर वे उसे न्याय नहीं दिला सकते तो जहर ही दिला दें। वह इतना प्रताड़ित हो चुका है कि अब उसकी जीने की चाह नहीं रही। उसका बेटा और पुत्रवधू उसको मारते पीटते हैं, घर से निकाल दिया गया है, अब वह कभी मंदिर तो कभी बस स्टैंड पर सोने को मजबूर है और उसे पेट भरने के लिए भी लोगों के सामने हाथ फैलाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इस समाचार को अमर उजाला ने 17 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में 75 साल के बुजुुर्ग ओमप्रकाश निवासी वधावा राम कॉलोनी ने बताया कि उसने अपना मकान मेहनत से खुद खरीदा हुआ है। उसका बेटा रमेश और पुत्रवधू पिंकी उस घर में रहते हैं। पिछले करीब छह माह पहले उन्होंने मुझे घर से निकाल कर बेदखल कर दिया। जिसकी वजह से वह अब दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। उसने अपने घर जाने की जितनी बार भी कोशिश की उन्होंने उतनी बार उसे गालियां दी, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए निकाल दिया। वह बुजुर्ग है और उसका कोई अब ठिकाना भी नहीं है।
विज्ञापन

इसे लेकर उसने कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। वह पुलिस चौकी, सदर थाना, एसपी ऑफिस, डीसी ऑफिस में भी गया लेकिन उसकी किसी ने फरियाद नहीं सुनी। इसके बाद तीन-चार माह पहले सरकार की ओर से लगाए गए समाधान शिविर में भी कई बार एसपी, डीसी से भी मिला। उन्होंने भी अनसुना कर दिया। हर जगह शिकायत दी, जिसकी पावती अब तक उसके पास हैं। हर जगह से हारने के बाद वह चार नवंबर को सीएम आवास चंडीगढ़ गया। सीएम ने उन्हें कार्रवाई की सांत्वना दी। उनके सहायक ने एसपी से बात करने के लिए कहा। लाचार बुजुर्ग पिता ने अब पुलिस से उसे उसका मकान दिलवाने और उसके बेटे-बहू को बेदखल कराने की गुहार लगाई है। इस पर थाना तहसील कैंप ने बुजुर्ग पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर उसके बेटे रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed