फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When asked the reason for hitting the bike, the worker was attacked with a knife

Panipat News: बाइक से टक्कर मारने का कारण पूछा तो कामगार पर चाकू से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
When asked the reason for hitting the bike, the worker was attacked with a knife
फोटो संख्या-1
विज्ञापन

नवाकोट गुरुद्वारे के पास की वारदात, खानपुर पीजीआई में उपचाराधीन युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-11 स्थित नवाकोट गुरुद्वारे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकिल सवार एक कामगार को पहले टक्कर मार दी, फिर कारण पूछने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने अपने पिता को फोन कर वारदात की जानकारी दी। पिता ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। चांदनीबाग थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर जिले के निवासी जोगिंद्र ने पुलिस को बताया कि वह हाल में उझा रोड पर रहकर भैंसवाल गांव में एक गोदाम पर नौकरी करता है। वह 22 फरवरी को ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे नवाकोट गुरुद्वारे के पास सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों ने उसे टक्कर मार दी। उसने टक्कर मारने का कारण पूछा तो दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने उसकी कमर में चाकू से दो वार कर दिए। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


अंधेरे में नहीं देख पाया बाइक का नंबर
पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है। अंधेरा होने के कारण बाइक का नंबर नहीं देख पाया।

वर्जन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed