{"_id":"5702c5944f1c1bb55fc81207","slug":"wheat-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई तो गेहूं खरीद लो, हम खेत से ले आए हैं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई तो गेहूं खरीद लो, हम खेत से ले आए हैं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। गेेेहूं खरीद लो कोई तो, हम लेकर आए हैं। नमी नहीं पूरी तरह से सूखा हुआ है। कुछ इस तरह की बातें रबी के सीजन में गेहूं की खरीद शुरू होने के चौथे दिन मंडियों में किसानों के मुंह से सुनने को मिल रही हैं। किसान मंडियों में पहरा देने को मजबूर हैं, लेकिन न तो खरीदार आ रहे हैं और न ही मार्केट कमेटी के दावों की हकीकत दिखाई दे रही है। मंडी में आने से किसान खेत से भी ज्यादा मासूस व लाचार हो गया है। प्रशासन गेहूं खरीद के चौथे दिन भी सब इंतजामों से आंखें बंद किए बैठा है।
इसराना अनाज मंडी में सोमवार को किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर पहुंच गए, लेकिन मंडी से खरीद एजेंसी गायब मिली। सुबह से लेकर शाम तक किसान खरीद एजेंसियों के इंतजार में गेेेहूं की ढेरी के पास बैठे रहे, लेकिन मंडी में कोई भी खरीदार गेहूं को देखने तक नहीं पहुंचा। जबकि सरकार व प्रशासन ने एक अप्रैल से सरकारी खरीद शुरू करने का दावा कर रहा था और मार्केट कमेटी के आला अधिकारी मौका मुआयना कर चुके हैं।
किसानों व आढ़तियों ने जताई नाराजगी
किसान नरेश जागलान निवासी इसराना, वीरभान निवासी बलाना व बलराज निवासी बुआना लाखु ने बताया कि वे सोमवार को अपनी गेेेहूं की फसल इसराना मंडी में लेकर पहुंचे। काफी इंतजार के बाद भी खरीद एजेंसी मंडी में खरीद करना तो दूर देखने तक भी नहीं पहुंची। मंडी में बारदाना तक नहीं पहुंचा पाया। ऐसे में किसानों का गेहूूं मंडी में खुला पड़ा है। आढ़ती वेद प्रकाश गोयल का कहना है कि मंडी की फड़ पर गेेेहूं के ढेर उतर चुके हैं। सोमवार को सरकारी एजेंसी हैफेड ने खरीद करनी थी। एजेंसी से बार-बार संपर्क साधा गया, लेकिन किसी का कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल जागलान ने बताया कि एजेंसी द्वारा खरीद व बारदाना पहुंचाने में की जा रही देरी से आढ़ती एसोसिएशन खफा है। वे इस बारे में प्रशासन से बात करेंगे और समस्या के जल्द ही समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
वर्जन गेेेहूं खरीद के लिए मंडी में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जल्द ही मंडी में बारदाना पहुंच जाएगा व खरीद भी शुरू करा दी जाएगी।
प्रदीप हुड्डा, डीएम हैफेड पानीपत।