फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wheat, Mandi, Panipat, Haryana

मंडी में पहुंचा 10666 मीट्रिक टन गेहूं

Sat, 09 Apr 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wheat, Mandi, Panipat, Haryana
गेहूं - फोटो : कैथल

विज्ञापन
पानीपत। जिले में गेहूं कटाई के साथ मंडी में आवक भी तेज हो गई है। अब दिनोंदिन आवक बढ़ती जा रही है। जिले की 12 मंडी व खरीद केंद्रों में 10666 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। सरकारी एजेंसियों ने भी खरीद तेज करी दी है।

जिला उपायुक्त समीरपाल सरो ने बताया कि इस कुल आवक में से बाबरपुर मंडी पर 2188 मीट्रिक टन, बापौली में 800 मीट्रिक टन, इसराना में 443 मीट्रिक टन, नौल्था में  132 मीट्रिक टन, सनौली में 305 मीट्रिक टन, पानीपत में 1846 मीट्रिक टन और समालखा अनाज मंडी में 4952 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस खरीदे गए गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2464 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 5890 मीट्रिक टन, कांफैड द्वारा शून्य व हरियाणा वेयर हॉउसिंग कारपोरेशन द्वारा 2312 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। उपायुक्त समीरपाल सरो ने बताया कि गेहूूं की खरीद को सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed