फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wheat crop cut under the shadow of bayonets

Panipat News: संगीनों के साए में कटी गेहूं की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop cut under the shadow of bayonets
बापौली। पुलिस-प्रशासन ने दूसरी बार यमुना बांध के अंदर खोजकीपुर गांव के किसानों की फसल कटवाई। इस दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। यूपी के किसान उक्त जमीन के पास भी नहीं आए।
विज्ञापन

यमुना बांध के अंदर गेहूं की फसल की कटाई को लेकर हरियाणा के खोजकीपुर और यूपी के टांडा गांव के किसानों का फसल के मालिकाना हक को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। करीब चार दिन पहले हरियाणा के प्रशासन ने खोजकीपुर के किसानों को ले जाकर फसल की कटाई शुरू करवा दी। इस दौरान यूपी के किसान भी विरोध करने के लिए आ गए, लेकिन हरियाणा के प्रशासन ने उन्हें समझाते हुए कहा कि उक्त जमीन का रकबा हरियाणा के किसानों का है। इसलिए फसल की कटाई वही करेंगे। एक दिन कटाई का काम चलने के बाद काम बंद हो गया। बुधवार को फिर प्रशासन पुलिस बल के साथ यमुना पार पहुंचा और फसल की कटाई शुरू करवाई। इस दौरान यूपी का कोई किसान नहीं पहुंचा और शांतिपूर्वक फसल की कटाई करवाई गई। मौके पर नायब तहसीलदार बापौली कैलाश चंद और बापौली थाना प्रभारी अतर सिहं भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों की गेहूं की फसल कटवाने का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस नेताओं में होड़ दिखी। गत दिनों प्रशासन किसानों की फसल कटवाने के लिए पहुंचा तो कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर भी मौके पर पहुंच गए। बुधवार को प्रशासन किसानों की फसल कटवाने के लिए पहुंचा तो विधायक धर्म सिंह छौक्कर और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छौक्कर भी किसानों के साथ पहुंचे। छौक्कर ने कहा कि सीएम के आदेश पर फसल कटाई का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed