{"_id":"68167b3c3a23015fab08358a","slug":"wheat-could-not-dry-in-the-markets-there-is-a-fear-of-the-purchased-wheat-getting-spoiled-panipat-news-c-244-1-pnp1001-136407-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मंडियों में नहीं सूख पाया गेहूं, खरीदे गेहूं के भी खराब होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मंडियों में नहीं सूख पाया गेहूं, खरीदे गेहूं के भी खराब होने का डर
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडियों में वीरवार को आई बारिश में भीगा गेहूं सूख नहीं पाया है। एजेंसियों ने भीगे गेहूं के कट्टों को ही स्टोर में लगाना शुरू कर दिया है। ऐसे में गेहूं खराब होने का खतरा बढ़ गया है। जिले की 12 मंडी और केंद्रों पर गेहूं खरीद कार्य चल रहा है। गेहूं खरीद का कार्य अधिकतर पूरा हो चुका है। एक-दो मंडियों में गेहूं की आवक हो रही है।
मंडियों में अब तक 305872 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। शनिवार को 2545 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसमें से 253280 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। इसमें से 8057 मीट्रिक टन गेहूं का शनिवार को उठान किया है।
प्रशासन ने 89 प्रतिशत गेहूं उठान पूरा करने का दावा किया है। एजेंसी 585.0 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर चुके हैं। किसान राजबीर और रमेश ने बताया कि मंडियों में अब भी गेहूं की आवक चल रही है। 15 मई तक गेहूं की खरीद की जाएगी। मंडियों में अब तक गेहूं का पूरा उठान नहीं हो पाया है। ऐसे में उनका भुगतान नहीं हो पाया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि एजेंसियों को पहले दिन ही उठान में तेजी लाने बारे में कहा गया था। गेहूं में किसी प्रकार की कमी मिलने की शिकायत मिलती हैं तो संबंधित एजेंसी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।