फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather changes again, possibility of rain for two days from today

Panipat News: मौसम में फिर बदलाव, आज से दो दिन बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Weather changes again, possibility of rain for two days from today
पानीपत। मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आ रहा है। वीरवार को दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने भी इसके संकेत दिए हैं। इन सबके बीच किसानों की गेहूं की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम में इस बार लगातार परिवर्तनशील आ रहा है। जिसके तापमान भी घट और बढ़ रहा है। बुधवार को मौसम साफ रहा।अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा दो-दो डिग्री अधिक रहा। वहीं हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. राजबीर गर्ग ने बताया कि वीरवार को मौसम परिवर्तनशील है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश शुक्रवार को भी जारी रह सकती है।
विज्ञापन

किसानों की बढ़ी चिंता
जिला में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। अब गेहूं की फसल में बाली आ रही हैं। इस समय मौसम के लगातार परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई है। नौल्था गांव के किसान जयभगवान और राममेहर ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल में ट्यूबवेल की सिंचाई उपयुक्त है। बारिश आने से गेहूं की बाली पर आ रहा बुरादा झड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed