फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   We will demand to build Sangam Ghat near Sanauli Yamuna Bridge on Ganga Dussehra: Ratan Singh Rawal

सनौली यमुना पुल के पास ही संगम घाट बनवाने की गंगा दशहरा पर रखेंगे मांग : रतन सिंह रावल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
We will demand to build Sangam Ghat near Sanauli Yamuna Bridge on Ganga Dussehra: Ratan Singh Rawal
सनौली। यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट रतन सिंह रावल ने ग्रामीणों को पांच जून को यमुना घाट पर होने वाली बैठक का निमंत्रण दिया। रावल का दावा है कि गंगा दशहरा पांच जून को बैठक में सभी श्रद्धालु यमुना का पानी अपने-अपने हाथों में लेकर केंद्र, हरियाणा व यूपी सरकारों से यमुना नदी पर यमुना पुल के पास ही संगम घाट बनवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

रतन सिंह रावल ने बताया कि यमुना से सटे गांवों के लोगों के साथ जिला के वकीलों को भी संगम घाट बनवाने की मांग के लिए पांच जून को घाट पर होने वाली बैठक में पहुंचने का न्यौता दिया गया। यूपी के शामली जिला के गांव गंदेवडा में गंग नहर के माध्यम से गंगा का पानी आता है और हथिनी कुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर के माध्यम से यमुना का पानी आता है। दोनों पवित्र नदियों का पानी गांव गंदेवड़ा में आकर मिलता है। यूपी सरकार ने वहां पर संगम घाट बनवाया हुआ है। जबकि यूपी के सहारनपुर से गंदेवड़ा के संगम घाट के पास से होते हुए एक नाला पानीपत-यूपी बॉर्डर पर यमुना पुल तक आता है। उसी नाले के माध्यम से गंगा का पानी पानीपत में सनौली यमुना पुल घाट तक आ सकता है। यहां यमुना पुल के पास संगम घाट बनने से हरियाणा व कई राज्यों के श्रद्धालु धार्मिक पर्वों पर स्नान कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडवोकेट एसपी अरोडा, रोशन छौक्कर, सरपंच राजदीप रिशपूर, सनौली से सरपंच संजय त्यागी, पूर्व सरपंच नर सिंह रावल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed