फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water proof pandal will save devotees from sunlight and water

धूप और पानी से श्रद्धालुओं को बचाएगा वाटर प्रूफ पंडाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Water proof pandal will save devotees from sunlight and water
पानीपत। 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर सैक्टर 13-17 कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठ? - फोटो : Panipat
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई हैं। 5.50 लाख वर्ग फीट में मुख्य मंच को विशेष रूप से तैयार किया गया है। धूप और बारिश से बचाव के लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है। इसके साथ जितने भी पंडाल बनाए जा रहे हैं, वे सभी पूरी तरह से धूप और पानी में भी सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदर्शनी की पूरी तैयारी है। प्रदर्शनी में देश के लिए गुरुओं की कुर्बानी और शहादत को दिखाया जाएगा। सिख यूथ फेडरेशन से जुड़े हरविंद्र सिंह लाडी ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 40 स्टॉल बनाए जा रहे हैं। दोनों तरफ 20-20 स्टॉल होंगे। लंगर का जिम्मा करनाल और पानीपत की सिख संस्थाओं के जिम्मे है। कार्यक्रम में करीब एक लाख साध संगत पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए विशेष तौर पर कौर कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

घर-घर बांट रहे निमंत्रण
जिले की सभी संस्थाएं एक बैनर के तले एकजुट होकर प्रकाश उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। मंदिर कमेटियों के प्रधान कृष्ण रेवड़ी के अनुसार ऐसा कार्यक्रम जिले में पहली बार हो रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंदिरों की कमेटियां एकजुट होकर सहयोग करेंगी। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें निमंत्रण प्राप्त हुआ है। वे सभी मंदिर कमेटियों से दोबारा बैठक कर कार्यक्रम में सहयोग पर चर्चा करेंगे। जिले की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के नेता भी लेंगे भाग
प्रकाश उत्सव में मुख्यमंत्री के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी भाग लेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से यह कार्यक्रम सभी राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के सहयोग से ही आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वच्छ मन के साथ गैर राजनीतिक भावना से इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से सहयोग का आह्वान किया है। सभी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और गुरुओं की वाणी को धारण करें। इससे हमारी युवा पीढ़ियों को भी देश के प्रति गुरुओं की शहादत के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

पानीपत। संगत के बैठने के लिए तैयार किया जा रहा होल।

पानीपत। संगत के बैठने के लिए तैयार किया जा रहा होल।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed