{"_id":"77b847969ca416559ba58e7da6964ca8","slug":"water-problem-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूपसिंह नगर में महिलाओं ने फोड़े मटके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूपसिंह नगर में महिलाओं ने फोड़े मटके
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड-12 के धूप सिंह नगर में लोगों को पानी समस्या को लेकर आक्रोश शांत नहीं हो रहा है। वीरवार को महिलाओं ने कॉलोनी के खराब ट्यूबवैल पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने एक-दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी। महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग पर ट्यूबवैल के लिए 21-21 सौ रुपये की उगाही करने का आरोप लगाया है।
धूप सिंह नगर की महिलाओं ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर प्रदर्शन किया। कुछ महिलाओं ने कॉलोनी में खराब पड़े टयूबवेल के आगे मटके फोड़कर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप है।
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों ने कहा कि धूप सिंह नगर के अलावा जावा नगर, बलजीत नगर व आर्य नगर की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। इन नगरों में करीब 10 हजार की आबादी रहती है।
10 हजार की इस आबादी की जल आपूर्ति के लिए दो ट्यूबवेल लगाए गए थे। इनमें से एक पिछले लंबे समय से खराब है। दूसरा ट्यूबवेल भी दिवाली से पहले से खराब पड़ा है।
वे अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, डीसी समीरपाल सरा व सीएम विंडो तक पर कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पानी नहीं आने के कारण महिलाओं को करीब एक किलोमीटर दूर स्थित खेतों से या फैक्टरियों से पानी लाना पड़ रहा है। विदित है कि महिलाओं ने बुधवार को भी इसी मांग को लेकर धूपसिंह नगर के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया था। बाद में विधायक के आश्वासन के बाद महिलाएं जाम खोलने के लिए तैयारी हुई थी।
इतने पैसे में तो खुद का लग जाता ट्यूबवेल
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि इसी ट्यूबवेल को नए सिरे से लगवाने के लिए करीब चार माह पहले प्रत्येक घर से 2100-2100 रुपये की राशि भी वसूली थी।
आज तक न तो ट्यूबवेल लग पाया है औ न ही उन्हें उनके पैसे वापस दिए गए। यदि हमें पता होता कि पानी देने के नाम पर हमारे साथ इतना बड़ा धोखा होगा तो इतने पैसे मिलाकर खुद ही नया ट्यूबवैल लगवा लेते। अब न पैसे रहे और न ट्यूबवैल।
महिलाओं के हो रहे गर्भपात
गुस्साई महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि हाल यह हैं धूप सिंह नगर, जावा नगर, आर्या नगर और बलजीत नगर में कभी कभार पानी के दो टैंकर आते हैं।
इनसे भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा। मजबूरी में महिलाओं को दूर-दराज के खेतों से पानी लाना पड़ता है। हाल यह हैं कि अधिक वजन उठाने के कारण कई महिलाओं के गर्भपात तक हो चुके हैं। हाल ही में महिला ममता की बाजू भी पानी लाते हुए टूट गई थी।
पब्लिक हैल्थ वाले ट्यूबवेल ऑपरेटर ने चार महीने पर हर घर से नए ट्यूबवेल के नाम पर कनेक्शन देने के लिए 2100-2100 रुपये लिये थे। हमारे पास इसकी रसीद भी है। उन्होंने एक दिन में ही ट्यूबवेल ठीक करा देने की बात कही थी, लेकिल चार माह के बाद भी पानी को तरस रहे हैं। मेरे घर में दो कनेक्शन हैं और हमने 4200 रुपये जमा कराए हैं। पानी फिर भी ढोना पड़ रहा है।
रामकली, धूपसिंह नगर, वासी
2100-2100 रुपये लेकर ट्यूबवेल लग जाता तो दुख नहीं था, लेकिन यहां तो पैसे देकर भी सुनवाई नहीं हो रही। बच्चों को स्कूल से वापस घर भेज दिया जाता है कि नहा-धोकर क्यों नहीं आते? अब जब पानी ही नहीं है तो कहां से बच्चों को नहलाएं और कहां से पानी पिलाएं? मैं तो अब एक गिलास पानी भी नहीं उठा पाती। 15 दिन पहले पानी उठाते हुए हाथ टूट गया था। अब कहां से पानी लाऊं?
ममता, धूपसिंह नगर वासी
हम या तो काम पर जाएं या पानी लेकर आएं एक ही काम हो सकता है। महिलाएं पानी लेने के लिए खेतों में जाती हैं या फैक्टरियों में लेकिन एक दो बाल्टी से ज्यादा कोई भरने नहीं देता कि बिजली बिल कौन भरेगा। कई बार डीसी, विधायक व पार्षद को ज्ञापन सौंप चुके हैं। सुनने वाला कोई नहीं है। 2100-2100 रुपये हर घर से लिए गए हैं ट्यूबवेल लगवाने केच लिए गए हैं पानी फिर भी नहीं मिल रहा।
कंवर सेन, धूप सिंह नगरवासी
नगरवासियों के लिए कभी-कभार पानी के दो टैंकर आते हैं। वे भी पानी नहीं भरने देते। दूर दराज से महिलाओं को पानी लाना पड़ता है। अधिक वजन उठाने के कारण गर्भपात हो रहे हैं। न प्रशासन कार्रवाई करने के लिए तैयार है न ही विधायक सुन रहे हैं।
डॉ. जितेंद्र शर्मा, धूप सिंह नगरवासी
धूप सिंह नगर में टयूबवेल का बजट पास हो गया है। तीन दिन के भीतर ट्यूबवेल लगवा दिया जाएगा। उनके चार ट्यूबवेल पास हो गए हैं। इनमें धूप सिंह नगर का सबसे पहले लगाया जाएगा। विभाग द्वारा सीवरेज और वाटर कनेक्शन के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया था। सभी को उसकी रसीद दी गई है। किसी से गलत राशि नहीं ली गई। कॉलोनी वासियों के लिए शुक्रवार से अधिक वाटर टैंकर भेज दिए जाएंगे।
रमेश कुमार, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग पानीपत।