फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water filled in hundreds of acres of crops in Bapoli

बापौली में सैकड़ों एकड़ फसलों में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water filled in hundreds of acres of crops in Bapoli
बापौली। टूटी पटरी को बंद करने का प्रयास करते मजदूर व जायजा लेते बीडीपीओ बापौली सुरेश कुमार। - फोटो : Panipat
बापौली। पहाड़ों में लगातार चल रही बरसात के कारण यमुना नदी का जल्द स्तर बढ़ गया और ड्रेन में पानी का स्तरा बढ़ गया है। इसकी वजह से क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजर रही ड्रेन नंबर-2 के पास पटरी टूट गई। जिसकी वजह सैकड़ों एकड़ फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन

जल स्तर बढने से वीरवार को फिर अचानक गांव रसालपुर गांव के पास आरोही स्कूल के समीप पटरी टूट गई। जिससें ने केवल किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल में पानी भर गया बल्कि आरोही मॉडल स्कूल के चारों तरफ भी पानी जमा हो गया। स्कूल में पानी घुसता देख स्कूल प्रधानाचार्या हेमलता बालियान ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और बच्चों की छुट्टी कर दी। वहीं सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार और बीईओ बापौली ज्ञानीराम कौशिक स्कूल में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ड्रेन टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने ड्रेन की पटरी बंद करने का काम शुरू किया। जिला उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देश पर बीडीपीओ बापौली सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें स्थिति के बारे में अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ड्रेन की पटरी के पास ब्लीच हाउस बनाने की तैयारी चल रही है और उन्हें शक है कि गंदा पानी ड्रेन में डालने के लिए पाइप को बिछाया गया है। जिसकी वजह से रिसाव शुरू हुआ और पानी बढ़ने पर ड्रेन की पटरी टूट गई। पीड़ित किसानों प्रशासन से बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी कराकर मुआवजे दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed