{"_id":"671ac24dc3066eabe10c5e04","slug":"water-and-sewer-issue-looms-large-with-property-tax-panipat-news-c-244-1-pnp1004-126351-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: संपत्ति कर के साथ पानी और सीवर का मुद्दा छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: संपत्ति कर के साथ पानी और सीवर का मुद्दा छाया
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स स्थित निगम आयुक्त कार्यालय में वीरवार को तीसरे दिन लगे समाधान शिविर में कुल 35 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से सिर्फ चार का समाधान हो सका। बाकी शिकायतों को अधिकारियों के माध्यम से संबंधित शाखाओं को भेज दिया गया है। तीसरे दिन भी ज्यादातर शिकायतें संपत्तिकर शाखा से संबंधित रहीं।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त के अलावा संपत्तिकर ठीक करवाने, प्रॉपर्टी आईडी में नाम, एरिया, कैटेगरी, रकबा, मोबाइल नंबर ठीक करवाने से संबंधित शिकायतें आईं। कुछ गलत लिंक की गई संपत्तिकर आईडी जैसे शिकायतें भी मिली। जिनकी वजह से संपत्ति के असल मालिकों का टैक्स ज्यादा बन गया। कुछ शिकायतें विकास शुल्क से संबंधित रही। इनके अलावा पीने के पानी, सीवरेज, सफाई और अतिक्रमण जैसी समस्याएं भी शिविर में पहुंची।
खास बात ये है कि निगम आयुक्त चंडीगढ़ में सीएम की बैठक में थे। उनकी अनुपस्थिति में निगम अधिकारियों ने सुबह नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर लगा समस्याएं सुनी। शिकायतकर्ताओं को सप्ताह भर में समाधान का आश्वासन दिया गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी बुधवार को 31 शिकायतें आई थी। इनमें से चार का समाधान हो चुका है। जबकि दो दिन पहले समाधान शिविर के पहले दिन 16 शिकायतें आई थी। इनमें से सिर्फ छह का समाधान हुआ था। तीन दिनों में अब 82 शिकायतों में से 14 का समाधान हो पाया है।
विज्ञापन
बॉक्स
गंगापुरी रोड का मामला उठाया
गंगापुरी रोड से समाधान शिविर में सीवर और सड़क की शिकायत लेकर पहुंचे ईश्वर लाल रेवड़ी, कमल सेठी, वेद नंदवानी और तरूण खेड़ा ने बताया कि पिछले काफी महीनों से गंगापुरी रोड को सीवर लाइन बिछाने के लिए उखाड़ रखा है। इसमें गड्ढे बन चुके हैं। जो वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इनमें गिर कर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इससे आसपास के लोगों में गहरा रोष है। इस प्रोजेक्ट पर निगम करोड़ों खर्च कर रहा है। बावजूद लोगों को सुविधा की बजाए दुविधा मिल रही है।
वर्जन:
समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग मैं खुद कर रहा हूं। जल्द ही सभी से फीडबैक भी लिया जाएगा। लोगों की शिकायतों का हर संभव समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।