फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Waste businessman missing under suspicious circumstances

Panipat News: वेस्ट कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Waste businessman missing under suspicious circumstances
पानीपत। सेक्टर 18 का निवासी वेस्ट कारोबारी एक महिला की धमकियों व ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। यह महिला पहले उद्यमी के पास ही काम करती थी। वह उद्यमी को छेड़छाड़ के केस में फंसाने की कथित रूप से धमकी दे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही थी।
विज्ञापन

कारोबारी ने घर कॉल कर कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने फिलहाल मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 18 निवासी जय नारायण जैन ने बताया कि वह पांच बेटियों व दो बेटों का पिता है। उसके छोटे बेटे शुभम जैन की भैंसवाल गांव में वेस्ट कपड़े की फैक्ट्री है। उसकी फैक्ट्री में सात साल पहले एक महिला काम करती थी। उसने शुभम पर छेड़छाड़ समेत कई आरोप लगाए थे। इसके बाद उसने पैसे लेकर समझौता भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी वह शुभम को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती थी। बार बार पैसों की मांग करती थी। 31 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे महिला ने कॉल कर शुभम को बुलाया था।
रात करीब सवा आठ बजे शुभम ने उन्हें कॉल कर बताया कि वह उक्त महिला से परेशान हो गया है और वह आत्महत्या करेगा। जिसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। वह शुभम की तलाश में जुट गए। उन्हें शुभम की स्कूटी टोल प्लाजा के पास खड़ी मिली। शुभम का अब तक भेद नहीं लगा है। अगर शुभम को कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदार उक्त महिला होगी।

सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शुभम की तलाश की जा रही है। उसके मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास है। मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed