फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   warrant officer and his wife died in road accident

वायुसेना से सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर और पत्नी की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
warrant officer and his wife died in road accident
करनाल से उपचार के पानीपत आ रहे वायुसेना से सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर और उनकी पत्नी की बुधवार की सुबह रिफाइनरी रोड के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। कार सवार दंपत्ती को ट्रक चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक गांव निवासी भी बुरी तरह जख्मी हो गया, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोग जब तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि वारंट ऑफिसर और ड्राइवर को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान वारंट ऑफिसर की मौत हो गई।
विज्ञापन

करनाल स्थित गांव बला निवासी राजेंद्र ने बताया कि सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर पिता प्रताप सिंह (78) और मां खजानी देवी (73) को अस्थमा की बीमारी थी। उनका इलाज पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पिता प्रताप सिंह बुधवार की सुबह 9:30 बजे मां खजानी देवी के साथ गांव निवासी जगबीर की कार से उपचार कराने पानीपत के लिए निकले थे। रिफाइनरी रोड पर लक्ष्मी ढाबा के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक चालक ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रक को मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया। इस दौरान रिफाइनरी रोड से परिचित राजबीर भी गुजर रहे थे, उन्होंने हादसे की सूचना दी। घायलों को सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया वहीं पिता और जगबीर की हालत गंभीर देख उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। दोनों को पानीपत में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पिता की भी मौत हो गई और जगबीर की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

चार बच्चों का पिता प्रताप सिंह, 1989 में हुए थे रिटायर
परिजनों ने बताया कि प्रताप सिंह सन 1989 में वायुसेना से वारंट ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे। प्रताप के तीन बेटे राजेंद्र, जोगिंदर और अनिल हैं, सबसे छोटी बेटी शीला देवी हैं। राजेंद्र आंध्रप्रदेश और जोगिंद्र गांव बलाना स्थित टेक्सटाइल कंपनी में काम करते हैं। सबसे छोटा बेटा अनिल दवाओं की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की शादी में मिली कार लेकर पानीपत आ रहे थे जगबीर
परिजनों ने बताया कि गांव बला निवासी जगबीर के बेटे की दो साल पहले शादी हुई थी। जिसमें उसे ससुराल की तरफ से डिजायर कार दी गई थी। इसी कार से जगबीर दंपत्ती को उपचार के लिए लेकर आ रहे थे।

वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। उसके ट्रक को कब्जे में ले किया गया गया है और धरपकड़ जारी है।
- सतबीर सिंह, प्रभारी, थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed