फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   warning of indefinite strike if not rectified soon

जल्द सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
warning of indefinite strike if not rectified soon
वार्ड नंबर पांच के खस्ता हालातों से परेशान वार्ड पार्षद ने अब निगम अधिकारियों को अल्टीमेट देते हुए चेतावनी दे दी है। पार्षद का आरोप है कि निगम अधिकारियों की लापरवाही की वजह से वार्ड के हालात बदत्तर होते जा रहे हैं। न कोई विकास कार्य हो पा रहा है न ही कोई सुधार हो रहा है। वार्ड की करीब 8 कॉलोनियों के 35 हजार लोग निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। गंदे पानी की निकासी न होने की वजह से जगह - जगह गंदे पानी के तालाब भर चुके हैं। बेसहारा गौवंश सड़कों पर भूखे घूम रहे हैं, जो आए दिन किसी न किसी हादसे का कारण बन रहे हैं। करोड़ों रुपये स्ट्रीट लाइट मैनपॉवर और मैटिरियल स्पलाई के टेंडर के बाद भी लाइटें ठीक नहीं हो रही हैं। निगम एक्सईएन उनकी किसी भी शिकायत पर गौर तक नहीं फरमाते। जिससे उनके साथ पूरे वार्ड को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही निगम अधिकारी नींद से नहीं जागे तो वे खुद निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे, जो अनिश्चितकालीन तक चलेगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच के पार्षद अनिल बजाज ने कहा कि उनके वार्ड में 8 कॉलोनियों में करीब 25 हजार लोग निगम की वजह से परेशान हैं। वार्ड में विकास कार्यों के लिए टेंडर तो लगे हैं, लेकिन ठेकेदारों की पैमेंट न होने की वजह से काम अधर में पड़े हैं। तकरीबन हर वार्ड में गंदे पानी की निकासी न होने की वजह से तालाब बन चुके हैं, जो बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं, जिससे रात को अंधेरा कायम रहता है। पानी की सुविधा नहीं, सड़कें नहीं, शिकायत करो तो कार्रवाई भी नहीं। ऐसे में वार्ड के लोग उनके पास रोजाना शिकायत तो लेकर आते हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर निगम अधिकारियों का रवैया बेहद ढुलमुल है।
विज्ञापन

150 से ज्यादा एलईडी लाइटें बंद
पार्षद अनिल बजाज ने कहा कि उनके वार्ड में ट्यूबलाइट व एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगी थी, जिनमें से अधिकतर खराब पड़ी हैं। अब निगम ने करोड़ों रुपये से टयूबलाइटों को ठीक करने के लिए मैनपॉवर व मैटिरियल सप्लाई का टेंडर भी दिया, लेकिन जिन कर्मचारियों को लगाया है वे 12 बजे आते हैं और 4 बजे भाग जाते हैं। दूसरा सिर्फ टयूबलाइटों को ठीक किया जाता है। एलईडी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने से साफ मनाही है। न ही इनके पास एलईडी स्ट्रीट लाइटों का सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे निगम की लापवाही को काफी दिनों से बर्दाश्त कर रहे हैं, लेकिन अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। निगम को ये उनका आखिरी अल्टीमेटम है इसके बाद वे सीधे कार्रवाई करवाने के लिए मजबूर होंगे।

वर्जन-
वार्ड की समस्याओं के बारे में अभी तक मुझे पूरी जानकारी नहीं है। कुछ समस्याओं से पार्षद अवगत करवा चुके हैं, जल्द ही निगम अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जाएगा और संबंधित विकास कार्यों को करवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
सुशील कुमार, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed