{"_id":"68cda45ea33ac2ca15019574","slug":"warehouse-and-hafed-will-purchase-paddy-in-eight-markets-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144078-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वेयरहाउस और हैफेड आठ मंडियों में करेगा धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वेयरहाउस और हैफेड आठ मंडियों में करेगा धान की खरीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले की आठ मंडियों में वेयरहाउस और हैफेड के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। सरकारी खरीद कार्य एक अक्तूबर को शुरू किया जाएगा। इसके साथ धान के अवशेष जलाने से रोकने के लिए अधिकारी काम करेंगे। ये जानकारी उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए जिला सचिवालय सभागार में शुक्रवार को कृषि विभाग, मार्केट कमेटी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने अधिकारियों को पराली जलाने की घटना रोकने के दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि यदि कहीं पराली जलाने की घटना सामने आती है तो संबंधित किसान पर कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज होगी। सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए हर संभव साधन उपलब्ध करा रही है। विशेषकर बेलरों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है ताकि किसानों को आसानी से पराली प्रबंधन के विकल्प मिल सकें और उन्हें पराली जलाने की जरूरत न पड़े। कृषि विभाग के उप निदेशक आत्माराम गोदारा ने बताया कि जिले में इस समय 35 बेलर वर्किंग में हैं और 15 बेलरों अन्य जिलों से मंगवाए जा रहे हैं। बैठक में उपायुक्त ने आगामी धान खरीद सीजन को देखते हुए मंडियों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, पीने के पानी की सुविधा, तौल व्यवस्था, नमी नापने के लिए नमी मीटर और लिफ्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस अवसर पर एडीसी डॉ. पंकज, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप सिंह, डीएफएससी कुमारी नीतू, डीएम वेयर हाउस रिशु दहिया, डीएम हैफेड कृपाल दास व तहसीलदार वीरेंद्र गिल उपस्थित रहे।