फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wardbandhi: Vote of another in one ward, people stuck in dilemma

वार्डबंदी : एक वार्ड में दूसरे का वोट, चक्कर में फंसे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Wardbandhi: Vote of another in one ward, people stuck in dilemma
पानीपत। नई वार्डबंदी में मतदाता सूची में बड़ा झोल कर दिया है। किसी वार्ड के मतदाता को किसी वार्ड में कर दिया गया है। कई जगह तो पूरे बूथ को ही दूसरे वार्ड में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब इनको ठीक करना भी नगर निगम के लिए चुनौती बन गया है। निगम के सामने ऐसे एक या दो नहीं बल्कि 24 दावे और आपत्तियां दर्ज की गई हैं। नगर निगम अधिकारियों ने इसको लेकर बीएलओ का भी सहारा लिया है। नगर निगम के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पानीपत नगर निगम अधिकारी अब मतदाता सूची में ही उलझे हुए हैं। इनको लेकर शुक्रवार को दावे और आपत्तियों की सुनवाई पूरी की गई। अधिकारियों ने 24 दावे और आपत्तियों की सुनवाई की।
विज्ञापन

अब यह होगा : इस संबंध में अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट बनाकर संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी को दी है। वे अब इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगी। इसके साथ दावे और आपत्तियों के समाधान को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त के सामने 11 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। उनके स्तर पर 15 फरवरी को इनका निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा और आपत्ति नंबर-एक : वार्ड-9 में मतदाता सूची में संशोधन की मांग की है। आपत्ति में कहा है कि वार्ड-नौ की मतदाता सूची में बूथ नंबर 172 के मतदाताओं को नहीं जोड़ा गया है। अब तक सूची में इस बूथ के मतदाता अपने वार्ड में मतदान नहीं कर पाएंगे। दावा और आपत्तियों में विरोधाभास : बूथ नंबर-93 (सनौली रोड, अमर भवन चौक, मोहल्ला राम मंदिर) वार्ड-नौ के क्षेत्र में शामिल किया गया है, लेकिन इसकी पूरी मतदाता सूची वार्ड 10 में शामिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed