फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Walls shook with loud bang

जोरदार धमाके से हिल गईं दीवारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Walls shook with loud bang
विकास नगर में घरों के ऊपर और साथ से गुजरती हुई 220 केवी की लाइन। हादसे के बाद गली और छत पर खड़े लोग। - फोटो : Panipat
पानीपत। तेज तूफान आने से भांखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड यानी बीबीएमबी की 220 केवी लाइन विकास नगर स्थित एक घर के लेंटर से टकरा गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। उसी क्षण पानीपत और कुरूक्षेत्र की बिजली गुल हो गई जो मरम्मत के बाद छह घंटे बाद चालू हो सकी। हाईवोल्टेज करंट के संपर्क में आने से हुए धमाके से घर की दीवारों में भी दरारें आ गई। वहीं, लेंटर एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। यहां की 11 केवी लाइन के संपर्क में रहे करीब आठ घरों के सभी बिजली उपकरण बुरी तरह से जल गए। दरअसल, जिस लाइन से हाईवोल्टेज लाइन टकराई थी उसका कनेक्शन भी 11 केवी लाइन से था। इससे इन घरों के टीवी, फ्रिज, बिजली मीटर, लाइट, पंखे तक जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी जान की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनते ही डरे सहमे लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए। पानीपत में हुए फॉल्ट की सूचना बीबीएमबी कुरुक्षेत्र को लगी। इसके बाद टीम रात को ही मौके पर पहुंची और तड़के तीन बजे तक इसे चालू करने का काम किया।
विज्ञापन

बीबीएमबी कुरुक्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता बलराज शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र से पानीपत तक बीबीएमबी की 220 केवी की सिंगल सर्किट लाइन गुजरती है। इसके टॉवर नंबर 211 और 212 के बीच लाइन के नीचे कई अवैध निर्माण बने हैं। इनकी दूसरी और तीसरी मंजिल हाईवोल्टेज लाइन के बिल्कुल पास है। सोमवार रात को आंधी में लाइन झूलकर पास के योगेंद्र प्रताप के मकान से टकरा गई। जिससे उस मकान की दीवारों और लेंटर में भी नुकसान हुआ है। इससे आसपास के मकानों के बिजली उपकरण तक जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही उनकी टीम रात 11 बजे मौके पर पहुंची और लाइन को दुरुस्त करने के साथ जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया। मंगलवार सुबह लाइन के नीचे अवैध रूप से बनाए सभी मकानों को नोटिस दिया गया है कि या तो वे खुद इनको हटाएं या वें इन पर कार्रवाई करते हुए इनको हटाएंगे। इस चेेतावनी के बाद लाइन के पास लगते दो मकान मालिकों ने अपनी ऊपर वाली मंजिल को हटाना शुरू कर दिया है।

बिजली निगम और डीटीपी को लिखा पत्र
बीबीएमबी के कनिष्ठ अभियंता बलराज शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाईवोल्टेज लाइनों के नीचे अवैध रूप से बनाए मकानों पर कार्रवाई करने के लिए डीटीपी को पत्र लिखा है। इसके अलावा बिजली निगम को भी इन मकानों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed