फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Waiting for two and a half years, got less time for preparation

आखिर पौने दो साल का इंतजार, अब तैयारी के समय मिला कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Waiting for two and a half years, got less time for preparation
पानीपत। प्रदेश में पंचायती चुनावों की घोषणा हो चुकी है। हालांकि करीब पौने दो साल तक चुनाव की बाट जोह रहे धुंरधर भावी उम्मीदवार अब अचानक चुनावी तिथियों की घोषणा से उत्साहित तो हैं, लेकिन समय कम मिलने के कारण उनमें थोड़ी मायूसी भी है।
विज्ञापन

जिले के 178 गांव, छह ब्लॉकों में सरंपच, ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव को लेकर क्षेत्र के वार्ड पहले से ही आरक्षित किए जा चुके हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने 29 सितंबर और एक अक्तूबर को ड्रॉ भी किए। इसके बाद सामान्य और आरक्षित ग्राम और वार्डों की सूची जारी की गई।
विज्ञापन

ब्लॉकवार आरक्षित ग्राम पंचायत और वार्डों की सूची
ब्लॉक : पानीपत
गांव : 35
सीट आरक्षण : पानीपत खंड के सरपंच पद के लिए निकाले ड्रॉ में कुल 35 ग्राम पंचायतों में से तीन भैंसवाल, काबड़ी (पुरुष) और खोतपुरा (महिला) को बीसी-ए श्रेणी पद के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, खंड में पंचायत समिति के कुल 29 वार्डों में से वार्ड-15, 25 (पुरुष) और 26 (महिला) बीसी-ए श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक : इसराना
गांव: 32
सीट आरक्षण : खंड की कुल 32 ग्राम पंचायतों में से बीसी-ए श्रेणी के लिए काकोदा, परढाना (पुरुष) और डिडवाडी (महिला) को आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार पंचायत समिति के कुल 25 वार्डों में से वार्ड नंबर-2 और 15 पुरुष के लिए और वार्ड- 6 महिला के लिए आरक्षित है।
ब्लॉक : बापौली
गांव : 24
सीट आरक्षण : खंड के गांव जालपहाड़ बीसी ए महिला और खोजकीपुर बीसी वर्ग ए पुरुष में आरक्षित हुआ। बापौली खंड में 24 ग्राम पंचायतें हैं। खंड में 246 पंचों और 14 पंचायत समिति वार्ड हैं। पंचों के 246 पदों में से 91 सामान्य 77 महिलाएं और 20 पिछड़ा वर्ग पुरुष, 17 पिछड़ा वर्ग महिलाएं 17 एससी पुरुषों और 24 एससी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
ब्लॉक: समालखा
गांव: 32
सीट आरक्षण : खंड की 32 पंचायतों में से आरक्षित पांच एससी वर्ग को छोड़कर अन्य 27 पंचायतों में बीसीए वर्ग की नौ पंचायतों का पर्ची डालकर ड्रॉ निकाला गया। इसमें डिकाडला और नामुंडा बीसीए वर्ग के पुरुष और पावटी बीसीए वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया। ब्लॉक समिति के 27 वार्ड में बीसीए वर्ग पुरुष के लिए एक, 11 और महिला के लिए 20 को आरक्षित किया गया है।
ब्लॉक : सनौली
गांव : 21
सीट आरक्षण : सनौली ब्लॉक की 21 ग्राम पंचायतों में से बीसीए के लिए दो पंचायतों को आरक्षित किया जा चुका है। गांव सनौली कलां बीसीए महिला के लिए और गांव रामडा आर बीसीए पुरुष के लिए आरक्षित हुए है। जबकि गांव छाजपुर खुर्द एससी महिला के लिए और गांव अधमी और नंगला आर एससी पुरुष के लिए आरक्षित किए हैं। इसके अलावा गांव सनौली खुर्द, रिसपुर, नन्हेड़ा, छाजपुर कलां, मोहाली, गढी बेसिक, पत्थरगढ़, जलालपुर द्वितीय सामान्य पुरुष और गांव झांबा, नवादा पार, तामसाबाद, जलालपुर प्रथम, गांव कुराड़, राणा माजरा, धनसौली सामान्य महिलाओं के लिए हैं।
ब्लॉक : मतलौडा
गांव : 34
सीट आरक्षण : मतलौडा खंड की पंचायत समिति के लिए कुल 27 वार्डों का भी बीसी-ए श्रेणी के लिए ड्रॉ निकाला गया, जिनमें वार्ड नंबर 11, 19 और 23 में महिला बीसी-ए का ड्रॉ निकला। इसमें सरपंच पद के लिए गांव जोशी, भालसी और नोहरा को बीसीए महिला के लिए आरक्षित किया गया है। एससी वर्ग में क्षेत्र की आठ पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें अदियाना पुरुष, भादड़ महिला, कवी पुरुष, खुखड़ाना महिला, सौदापुर पुरुष, उरलाना कलां महिला, उरलाना खुर्द पुरुष और वैसर को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

...
सामान्य वर्ग में अहमदपुर माजरा पुरुष, अलुपूर महिला, आसनखुद पुरुष, अटावला महिला, बालजाटान पुरुष, भंडारी पुरुष, बोहली महिला, दरियापुर पुरुष, धर्मगढ़ महिला, डुमियाना पुरुष, कालखा पुरुष, खंदरा महिला, लोहारी पुरुष, मतलौडा महिला, थिराना पुरुष, नैन महिला, नारा पुरुष, रेर कलां पुरुष, शेरा महिला, सिठाना पुरुष, सुताना महिला, ऊंटला पुरुष और वैसरी को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed