फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   waff bord mater will come house meeting

वक्फ बोर्ड किराएदारों को मालिकाना हक देने का एजेंडा हाउस की बैठक में होगा शामिल

Mon, 21 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 21 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
waff bord mater will come house meeting
वक्फ बोर्ड के किराएदारों को मालिकाना हक देने की मांग को निगम के हाउस की बैठक में रखी जाएगी। निगम के 23 पार्षदों ने किराएदारों की बैठक में इसका आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


वहीं हज कमेटी के चेयरमैन ने भी नए बिल पर अफसोस व्यक्त किया है। पार्षदों के एक बार फिर खुलकर सामने आने के बाद एसोसिएशन ने वक्फ बोर्ड की जगह का मालिकाना हक देने की मांग रखी है।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड किराएदार एसोसिएशन की बैठक रविवार को गीता मंदिर रोड पर हुई। इससे पहले सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व पार्षदों ने एसोसिएशन के कार्यालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के किराएदारों की बैठक में हज कमेटी के चेयरमैन डॉ. मुनीष अहमद अंसारी भी पहुंचे। उन्होंने किराएदारों की मांगों का समर्थन किया और वक्फ बोर्ड के नए बिल को उजाड़ने वाला बताया।

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा ने कहा कि वक्फ बोर्ड का नया बिल सहीं नहीं है। इससे पुराने किराएदारों को मुश्किल होगी और कोई भी नया किराएदार उनकी जगह पर आकर बैठ जाएगा। सरकार को यह बिल वापस ले लेना चाहिए।

वक्फ बोर्ड किराएदार एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर ऊपर तक जाएगी। उन्होंने निगम पार्षदों से भी इसमें सहयोग मांगा। बैठक में शामिल सभी पार्षदों ने उनको समर्थन दिया।

इस मौके पर महासचिव अनिल मदान, प्रेम कुमार, सुशील भराड़ा, हरबंस लाल अरोड़ा, योगेश अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, पार्षद लोकेश नागरू, सुनील वर्मा, बलजीत सिंह, हरीश शर्मा, अशोक कटारिया, अशोक नारंग, सुभाष बठला व रामचंद्र कादियान मौजूद रहे।

24 को सांसद के सामने रखेंगे मांग

वक्फ बोर्ड के किराएदारों ने अपनी मांगों को लेकर सांसद अश्विनी चोपड़ा से मिलने का फैसला लिया। उन्होंने सांसद से भी इस विषय में बात की। सांसद अश्विनी चोपड़ा ने किराएदारों को मिलने के लिए 24 दिसंबर का समय दिया है। वे सरकारी विश्राम गृह में बैठक करेंगे। किराएदारों का कहना है कि वक्फ बोर्ड का नया बिल केंद्र में पास हुआ और सांसद उनकी मांगों को संसद में रख सकते हैं।


पार्षदों ने हाउस की मीटिंग में पास करने का भरोसा दिया

वक्फ बोर्ड के किराएदारों की बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर के पति सुभाष बठला समेत भाजपा व कांग्रेस के पार्षद भी शामिल हुए। पार्षदों ने भरोसा दिलाया कि यह समस्या किसी एक दुकानदार या मकान मालिक की नहीं है। इस बिल से आधे शहर के लोग प्रभावित होंगे। निगम के सभी पार्षद बिल के विरोध में शहरवासियों के साथ हैं। वे किराएदारों की मांगों को हाउस की बैठक में रखेंगे और सभी पार्षद इसको समर्थन के साथ पास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed