फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Voting percentage updated late night, increased by 1.26 to 65.35 percent

Panipat News: मतदान प्रतिशत देर रात अपडेट, 1.26 बढ़कर 65.35 प्रतिशत पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Voting percentage updated late night, increased by 1.26 to 65.35 percent
पानीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रतिशत रविवार अल सुबह अपडेट होने के साथ 1.26 प्रतिशत बढ़ गया है। इसके साथ जिले का मतदान 65.35 प्रतिशत पहुंच गया। यह शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे तक 64.09 प्रतिशत था। पानीपत शहर, ग्रामीण और समालखा में कुछ प्रतिशत बढ़ा है। इसके बाद सबसे अधिक मतदान समालखा विधानसभा में 66.91 का रहा।
विज्ञापन

इसराना शहर का मतदान प्रतिशत अपडेट होने के बाद भी बढ़कर 62.09 प्रतिशत पर पहुंचा है। यहां सबसे कम मतदान हुआ है। चारों विधानसभाओं की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़े सुरक्षा पहरे में रखा गया है। यहां थ्री लेयर की सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तीन शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात हैं। प्रशासन ने स्ट्रांग रूम के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान किया गया। चारों विधानसभाओं की ईवीएम जमा कराने का काम शनिवार देर रात करीब तीन बजे तक चलता रहा। इसके बाद पोलिंग पार्टी अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुई। एआरओ ने अपनी देखरेख में ईवीएम का बारीकी से निरीक्षण किया और इनको स्ट्रांग रूम में रखकर लॉक कर दी। आर्य पीजी कॉलेज और आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बनाए गए चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम में पूरा दिन अधिकारियों की आवाजाही लगी रही। सुरक्षा एवं व्यवस्था के प्रबंध जांचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

स्ट्रांग रूम के नजदीक नहीं जा पाएंगे असामाजिक तत्व
आर्य कॉलेज,आर्य कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। प्रशासन ने स्ट्रांग रूम के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि चारों विधानसभा सेग्मेंट के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम के आसपास धारा 144 लागू करते हुए आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार असामाजिक तत्वों द्वारा ईवीएम और अन्य जरूरी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में पांच या इससे अधिक लोगों के स्ट्रांग रूम के 200 मीटर के दायरे में आने पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। इन आदेशों का उल्लंघन करने धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।


बॉक्स
यहां इतना मतदान हुआ

विधानसभा पहले प्रतिशत अपडेट प्रतिशत
इसराना 66.85 66.85

पानीपत शहर 61.60 62.09

पानीपत ग्रामीण 65.10 65.58
समालखा 66.50 66.91

कुल 64.09 65.35
वर्जन :
मतदान प्रतिशत देर रात तक अपडेट हुआ है। यह 65.35 प्रतिशत रहा है। ईवीएम स्ट्रांग रूम में रख दी हैं। यहां धारा 144 लगाई गई है। चार जून को मतों की गणना की जाएगी।
डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed