फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Volunteers shared their culture in the camp

Panipat News: अविनाश के दिल और लीवर पर किए थे चाकू से वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Volunteers shared their culture in the camp
पानीपत। दीवाना गांव रोड स्थित प्रवीण कॉलोनी में अविनाश की हत्या शराब पार्टी के दौरान कहासुनी के चलते की गई थी। आरोपी ने उसके दिल व लीवर पर लगातार तीन वार किए थे। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में भी चिकित्सकों को दिल व लीवर पर चोट के निशान मिले हैं। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी जसबीर काे गिरफ्तार कर लिया है। उसको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का अविनाश पिछले चार साल से दीवाना रोड प्रवीण कॉलोनी स्थित एक फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर में रहता था। उसके साथ औसर गांव का जसवीर भी पड़ोस में ही रहता है। जसवीर और अविनाश कि पिछले कई दिन से कहासुनी चल रही थी। रविवार रात को दोनों ने साथ में शराब पी। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। जसबीर ने चाकू घोंपकर अविनाश की हत्या कर दी थी।सेक्टर-29 थाना पुलिस ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने जसबीर पर अविनाश की हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सेक्टर 29 थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जसबीर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे चाकू बरामद कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed