फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Volunteers raised awareness about cleanliness by planting trees and taking out a rally.

Panipat News: स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर किया लोगों को जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Volunteers raised awareness about cleanliness by planting trees and taking out a rally.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय सिवाह में एक दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया। जिसमें एनएसएस स्वयंसेविकाओं काे श्रमदान के महत्व बताकर इसके लिए प्रेरित किया।

प्राचार्या डॉ. सुमन ने बताया कि शिविर में छात्राओं ने खरपतवार की सफाई की और पौधे लगाए। जीटी रोड और पीर बाबा कॉलोनी की सफाई कराई और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। व्यक्ति को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। उन्होंने न गंदगी करेंगे न करने देंगे का नारा भी दिया और कहा कि मोटा मनुष्य ही स्वस्थ होगा यह जरूरी नहीं है। दुबला पतला व्यक्ति भी स्वस्थ रह सकता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी है। बच्चे अगर स्वस्थ नहीं रहेंगे तो पढ़ने में मन नहीं लगेगा। सायं काल सत्र में प्रोफेसर प्रियंका ने ध्यान व योग चिंतन के महत्व के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी पूनम कादियान ने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed