फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Volleyball player dies due to drowning while bathing in the canal

Panipat News: वॉलीबॉल खिलाड़ी की नहर में नहाते समय डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Volleyball player dies due to drowning while bathing in the canal
समालखा। वाॅलीबॉल के एक खिलाड़ी की नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पट्टीकल्याणा का युवक मनदीप अपने दोस्तों के साथ गांव से करीब 11 किलोमीटर दूर ढोडपुर गांव के पास पैरलल नहर में नहाने आया था। वह नहाते समय नहर में बह गया। उसका शव सोनीपत की खुबडू झाल के पास शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत पर परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पट्टीकल्याणा निवासी मनदीप (18) अपने दो दोस्तों आर्यन व रजत के साथ मंगलवार दोपहर को नहर में नहाने के लिए गांव ढोडपुर गया था। तीन दोस्तों में से मनदीप गांव ढोडपुर व नारायणा के बीच दिल्ली पैरलल नहर में नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा न सके। इसके बाद दोस्तों ने मनदीप के परिजनों को सूचना दी। परिजन गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। मनदीप का शव बुधवार सुबह सोनीपत की खुबडू झाल के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने बताया कि मनदीप गांव में वाॅलीबाॅल खिलाड़ी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed