फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Volleyball... Panipat became the winner in women's group

Panipat News: वॉलीबॉल... महिला ग्रुप में पानीपत बना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Volleyball... Panipat became the winner in women's group
पानीपत। जिला वॉलीबॉल संघ पानीपत और शिवाजी वॉलीबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रत्न सिंह कुंडू मेमोरियल वॉलीबॉल (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पानीपत की टीम चैंपियन बनी। लड़कियों के ग्रुप में पानीपत की टीम ने प्रथम, जलालपुर प्रथम टीम ने द्वितीय पुरस्कार जीता। उवास एकेडमी दिल्ली ने तीसरा और उचाना कलां की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में अंजनथली करनाल ने साकरा को 2-1 से हराया। उपलानी ने सांगवान एकेडमी संगोर को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के द्वितीय दिन के मैचों का शुभारंभ सुदर्शन चुघ, रत्न सिंह रावल व शेर सिंह मलिक ने की। प्रतियोगिता की अध्यक्षता उदय कुंडू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बंगाल केसरी अवार्ड विजेता और वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनिका ठाकुर और भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर ने शिरकत की। पुरुष वर्ग के समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी हरपाल ढांडा व महिला वर्ग के समापन समारोह की मुख्य अतिथि शीला कुंडू, इनकम टैक्स पानीपत कमिश्नर मोनिका राणा ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समिति के चेयरमैन राजेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब चार सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ी हमेशा आपसी भाईचारे को बनाता है। मुख्य अतिथि हरपाल ढांडा ने बताया कि हरियाणा खेलों का प्रदेश है। यहां खिलाड़ी खेल भावना से खेलता है तो जीवन में सफल होता है। मंच संचालन प्रदीप मलिक व वेदपाल कोच ने किया। मौके पर आयोजन समिति के चेयरमेन राजेश मलिक, वाइस चेयरमेन तेजबीर मलिक, प्रताप कुंडू, श्रुति कुंडू, नवनीत कुंडू, रतन सिंह रावल, बिजेंद्र फोर, नवीन कुंडू, रणवीर राठी, राकेश मलिक, साहिल जैन, कंवलजीत मलिक, राजेश टूरण, प्रदीप मलिक, वेदपाल कोच, सुरेश सैनी, प्रदुमन सिंह, अन्नु, मेहर सिंह, एईओ कर्ण सिंह पुनिया, राहुल पुनिया, दलबीर मलिक, विकास विधान, मास्टर सतेंद्र सिंह, रूबल संधु, बिजेंद्र सूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed