फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Volleyball Championship: Players sweated it out

वॉलीबॉल चैंपियनशिप : खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Volleyball Championship: Players sweated it out
इसराना। गीता यूनिवर्सिटी में आयोजित नार्थ जॉन इंटर यूनिवर्सिटी वूमन वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2024-25 के तीसरे दिन बुधवार को रोचक मुकाबले खेल गए। प्री क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीयू मोहाली, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र और एलपीयू की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूमन वॉलीबाल चैंपियनशिप व लीग मैच के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्यातिथि गीता यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर अंकुश बंसल ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। वे मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाकर खुद को साबित कर सकते हैं। वे मन लगाकर खेलों में आगे आकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका सकते हैं। उनके पास इसका अवसर भी होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक समय खेलों को समय बर्बाद करने वाले माना जाता था लेकिन अब इसके मायने बदल गए हैं। उन्होंने नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों का उदाहरण देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच डाॅ. वीर सिंह, राजेश टूर्न, नरेश कुमार, राजेश खोखर, डाॅ. संतोष दहिया आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल के रोचक मुकाबले
नाॅर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वूमन वॉलीबाॅल चैंपियनशिप के निदेशक राजेश टूर्ण ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीयू मोहाली ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 3-0 से हराया। गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी दिल्ली को 3-1, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 3 -0 व एलपीयू फगवाड़ा ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed